Women Reservation पर Nitish Kumar और Lalu Prasad Yadav ने क्या कहा था? अब वीडियो हो रहा वायरल
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल दो-तिहाई बहुमत से पास न होने के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें दोनों महिला आरक्षण में ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए अलग कोटा की मांग कर रहे हैं,
Women Reservation Bill Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav Video Viral: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बड़ा संवैधानिक संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका.लोकसभा में पेश किए गए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया, जिसके चलते यह बिल गिर गया. मतदान के दौरान 278 सांसदों ने बिल के समर्थन में वोट दिया, जबकि 211 सांसदों ने विरोध में मतदान किया. कुल 489 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया. हालांकि साधारण बहुमत मिलने के बावजूद यह बिल पारित नहीं हो सका क्योंकि संवैधानिक संशोधन के लिए विशेष बहुमत जरूरी होता है.
संविधान संशोधन के लिए मौजूद और मतदान करने वाले सांसदों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत होती है. लोकसभा की प्रभावी संख्या 537 मानी जाए तो पास होने के लिए करीब 360 वोट जरूरी थे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 293 सांसद हैं, जो जरूरी आंकड़े से 67 कम हैं. यही वजह रही कि बिल पास नहीं हो पाया. बिल के गिरने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव का पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें :लड़ाई Perception की है, नंबर गेम में हारकर भी विपक्ष से जीत गई मोदी सरकार! समझें सियासत
नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण पर क्या कहा था?
नीतीश कुमार ने कहा था, "महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए. आज की तारीख में 39 महिलाएं सांसद हैं, जिनमें से केवल 5 ओबीसी हैं. अगर हमने कह दिया कि इसमें आप ओबीसी का प्रोविजन कर दीजिए, आरक्षण में आरक्षण कर दीजिए तो क्या अन्याय हो जाएगा." उन्होंने कहा, "नेशनल वूमन कमीशन बना हुआ है. उसमें ओबीसी के रिजर्वेशन के लिए कोई प्रोविजन नहीं है. एक भी प्रावधान नहीं है कि एक मेंबर ओबीसी का होगा. महिला आयोग में एक भी मेंबर ओबीसी का नहीं है... और यहां सभी कहते हैं कि हम महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं."
नीतीश कुमार ने कहा, "50 प्रतिशत महिलाओं की आबादी है... और 60 फीसदी ओबीसी के लोग हैं. उसमें 50 प्रतिशत में 60 फीसदी, जो ओबीसी की महिलाए हैं, उनके पक्ष में कोई बोल रहा है क्या... हम लोग कहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण दो और उसमें आप ओबीसी का प्रोविजन कर दीजिए तो क्या अन्याय हो जाएगा."
महिला आरक्षण पर क्या बोले लालू प्रसाद यादव?
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि दशकों से सड़क से लेकर संसद तक हमारी यह मांग रही है कि महिला आरक्षण विधेयक पारित करिए, लेकिन महिला आरक्षण के अंदर 𝐒𝐂/𝐒𝐓, 𝐎𝐁𝐂 और 𝐌𝐢𝐧𝐨𝐫𝐢𝐭𝐲 वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण होना चाहिए. उन्होंन X पर अपना राज्यसभा का एक पुराना भाषण भी शेयर किया है, जिसमें वे महिला आरक्षण पर बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लालू यादव कहते हैं- अल्पसंख्यक और पिछड़ी और दलित महिलाओं को 15 प्रतिशत आरक्षण दीजिए. अगर महिलाओं और बहनों के प्रति हमदर्दी है तो इस देश में जो गरीब और दलित हैं, बैकबेंचर जो महिलाएं और बेटियां हैं, उनको 15 फीसदी आरक्षण दे दीजिए.




