Munna Bhai MBBS को भी पीछे छोड़ दिए, सम्राट चौधरी बने सीएम तो PK की पार्टी ने क्यों शेयर किया JDU नेता का वीडियो
प्रशांत किशोर द्वारा जनसुराज के यूट्यूब चैनल पर 2023 का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया, जिसमें जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी को 'Munna Bhai M.B.B.S से भी बड़ा फर्जी' तक कहा था. आइए 4 मिनट 9 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने क्या कुछ जानते हैं...
14 अप्रैल को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब करीब 20 सालों तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके तुरंत बाद राज्य की सियासत में नए चेहरे को लेकर हलचल तेज हो गई और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा के साथ ही अगले ही दिन उन्होंने सीएम पथ की शपथ ग्रहण कर ली. इसके बाद से ही सम्राट चौधरी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.
सीएम बनने के बाद उनके राजनीतिक करियर और पुराने विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ शैक्षणिक योग्यता, पुराने आरोपों और राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच प्रशांत किशोर द्वारा जनसुराज के यूट्यूब चैनल पर 2023 का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया, जिसमें जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी को 'Munna Bhai M.B.B.S से भी बड़ा फर्जी' तक कहा था. बात करे इस वीडियो की ये वीडियो कब का है तो ये वीडियो 2023 का है जब जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन था. आइए 4 मिनट 9 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने क्या कुछ जानते हैं...
बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़े बदलाव और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. 14 अप्रैल को नीतीश कुमार द्वारा सीएम पद छोड़ने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई और इसके तुरंत बाद सम्राट चौधरी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा और फिर ऐलान ने राज्य की राजनीति को गर्म कर दिया.
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद उनके राजनीतिक जीवन और पुराने विवाद फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. चुनावी माहौल से जुड़े पुराने आरोप, शैक्षणिक योग्यता से लेकर आपराधिक मामलों तक के दावों को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इसी बीच जनसुराज से जुड़े प्रशांत किशोर द्वारा साझा किए गए एक पुराने वीडियो ने भी बहस को और तेज कर दिया है.
सम्राट चौधरी Munna Bhai M.B.B.S से भी बड़े फर्जी: JDU प्रवक्ता
यह वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है, जिसमें जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सम्राट चौधरी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “Munna Bhai M.B.B.S से भी बड़ा फर्जी” तक कह चुके हैं. करीब 4 मिनट 5 सेकेंड के इस वीडियो को दोबारा साझा किए जाने के बाद राजनीतिक आरोपों और जवाबी हमलों का सिलसिला फिर तेज हो गया है. कुल मिलाकर, सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और पुराने विवादों की नई परतें खुलती नजर आ रही हैं, जिससे सियासी माहौल और अधिक गरमा गया है.
वीडियो में नीरज कुमार कहते हैं कि 'देखिए सम्राट चौधरी के बारे में हमको कुछ कहना नहीं है, क्योंकि उनका जो प्रारूप है वो ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ को भी फेल कर दे.' आगे उन्होंने दावा किया कि 1996 में उनका नाम 'सम्राट चौधरी मौर्य' था. 2005 के विधानसभा चुनाव में 'राकेश कुमार' हो गया और 2010 में “सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार' लिखा गया.
सम्राट चौधरी की पढ़ाई लिखाई पर क्या बोले थे नीरज कुमार?
नीरज कुमार ने शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि '1996 में मैट्रिक पास किए… लेकिन हलफनामे में क्यों लिखा ‘अप टू सेवन’… सातवीं से ऊपर? अगर मैट्रिक पास किया तो सीधे मैट्रिक लिखिए.' उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें रोल नंबर तक पता है- रोल नंबर 19, रोल कोड 3218… हम बोलते-बोलते थक जाते हैं.'
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'हमको लगता है 268 नंबर आया… बहुत खराब नंबर है… बोलने लायक नहीं है और आगे कहा कि अगर थर्ड या सेकंड डिवीजन है तो साफ-साफ बताया जाना चाहिए. नीरज कुमार ने कहा कि हलफनामे में 'पीएफसी कामराज यूनिवर्सिटी' लिखा है, लेकिन ऐसी किसी यूनिवर्सिटी का अस्तित्व ही साफ नहीं है. उन्होंने कहा कि 'Google पर सर्च करने पर मदुरई कामराज यूनिवर्सिटी मिलती है… लेकिन पीएफसी कामराज यूनिवर्सिटी का कोई नाम नहीं है… ये
उम्र के आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप?
उन्होंने आगे कहा कि 2010 में 28 साल थे तो 2020 में 38 साल होने चाहिए… लेकिन 51 साल कैसे हो गए? अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'लगता है कोई ‘डिलीट’ की डिग्री ले आए हैं… और नाम बदलने में ही महारत हासिल है… तीन-तीन नाम हो गए.' उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है. ऐसा लगता है जैसे कोई यूनिवर्सिटी कहीं जंगल या दियारा में हो… जिसका कोई पता नहीं.'
‘Munna Bhai M.B.B.S. फिल्म की कहानी क्या?
‘Munna Bhai M.B.B.S.’ एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म है, जिसमें 'Munna Bhai' नाम के एक काल्पनिक अंडरवर्ल्ड से जुड़े किरदार की कहानी दिखाई गई है, जो डॉक्टर बनने का नाटक करता है और बाद में असली डॉक्टर बनकर लोगों की जिंदगी बदल देता है. इसका 'M.B.B.S.' मेडिकल डिग्री (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) को दर्शाता है, लेकिन फिल्म में यह डिग्री असली पढ़ाई से नहीं, बल्कि धोखे और हास्यपूर्ण घटनाओं के जरिए जुड़ती है.
Munna Bhai M.B.B.S. की कहानी मुंबई के एक गैंगस्टर “मुन्ना भाई” के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता को खुश करने के लिए डॉक्टर बनने का झूठ बोल देता है. जब उसका झूठ पकड़ा जाता है, तो वह असली मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लेता है. कॉलेज में वह पारंपरिक पढ़ाई के बजाय “जुगाड़” और अपने अनोखे तरीके से मरीजों का इलाज करता है. उसकी सोच है कि मरीजों को दवा से ज्यादा प्यार, हंसी और इंसानियत की जरूरत होती है.




