Begin typing your search...

30 हजार रुपये में सुपारी, साली को रास्ते से हटाने के लिए जीजा ने रची साजिश, प्रेमी के हाथों ऐसे करवाई हत्या

सिर्फ 30 हजार रुपये में रची गई एक खौफनाक साजिश ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. मुजफ्फरपुर में जीजा ने अपनी ही साली को रास्ते से हटाने के लिए उसके एकतरफा प्रेमी को कातिल बना दिया. प्यार, धोखा और पैसों के इस खेल ने एक मासूम जान ले ली.

30 हजार रुपये में सुपारी, साली को रास्ते से हटाने के लिए जीजा ने रची साजिश, प्रेमी के हाथों ऐसे करवाई हत्या
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 26 March 2026 2:10 PM IST

सिर्फ 30 हजार रुपये और एक खौफनाक साजिश ने ले ली एक महिला की जान. बिहार के मुजफ्फरपुर का यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, जहां रिश्तों की आड़ में ऐसा खेल खेला गया जिसने सबको चौंका दियाय पहली नजर में यह एक आम मर्डर केस लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, कहानी और भी डरावनी होती चली गई.

जहां जीजा का साली से अफेयर था, लेकिन जब साली ने शादी करने का दबाव डाला, तो वह इनकार करने लगा. ऐसे में एकतरफा प्रेमी के सथ मिलकर जीजा ने साली को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली.

जीजा का था साली से अफेयर

दरअसल साली का जीजा से अफेयर त और वह उससे शादी भी करना चाहती थी, लेकिन वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता था. इसी तनाव के चलते उसने महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

प्रेमी के हाथों करवाई साली की हत्या

दूसरी ओर, राजा कुमार भी महिला से एकतरफा प्यार करता था. जब उसे पता चला कि महिला किसी और से शादी करना चाहती है, तो वह भी नाराज हो गया. इसी गुस्से और निराशा का फायदा उठाकर साजिश को अंजाम देने की तैयारी की गई.

कैसे रची गई पूरी साजिश

पुलिस ने बताया कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए जीजा राजन कुमार ने साली के प्रेमी राजा को बंदूक खरीदने के लिए तीस हजार रुपये दिए. फिर राजा ने इन पैसों से संजीवन कुमार से गोली और बंदूक दोनों खरीदे. दूसरी ओर मृतका ट्यूशन खत्म कर अपने चचेरा भाई आदित्य के साथ घर जाने वाली थी. राजा घटना से पहले वह मौके के पास पहुंच गया और सही समय का इंतजार करने लगा. जैसे ही शिक्षिका ट्यूशन खत्म कर घर लौट रही थी, आरोपी ने पीछा कर उस पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मुशहरी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात को लेकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें मुख्य आरोपी राजा कुमार और हथियार उपलब्ध कराने वाला संजीवन कुमार शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने कई अहम जानकारियां दीं, जिससे केस की गुत्थी सुलझने लगी. अधिकारियों के अनुसार, इस अपराध में एक तीसरा शख्स भी शामिल है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

अगला लेख