Bihar Elections 2025: BJP ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानें किसे कहां से मिला टिकट; राघोपुर से कौन?
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी तीसरी सूची में 18 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिससे अब तक कुल 101 सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं. इस सूची में कुछ मौजूदा विधायकों को हटाकर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है. राघोपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर सतीश कुमार यादव को उतारा गया है. पार्टी ने एनडीए गठबंधन के तहत सभी कोटे की सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुनाव की रणनीति पुख्ता कर दी.

Bihar Election 2025 BJP 101 candidates list: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, चिरैया, कोचाधामन, राघोपुर, बिहपुर, गोह, भभुआ, मोहनिया, पीरपैंती, लौरिया, चनपटिया, हरसिद्धि, कल्याणपुर, बायसी और रामगढ़ जैसी सीटें शामिल हैं. इससे पहले, पार्टी ने 71 और 12 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिससे अब बीजेपी ने गठबंधन के तहत मिले अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.
राघोपुर सीट पर, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रभाव है, बीजेपी ने सतीश कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है. यह कदम विपक्षी दलों के खिलाफ बीजेपी की रणनीतिक पहल को दर्शाता है.
पार्टी ने इस सूची में कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, जिनमें ज्ञानू, कुसुम और सीएन गुप्ता शामिल हैं. इसके स्थान पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है, जिससे पार्टी की छवि में नयापन और युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा.
BJP ने किस सीट से किसे बनाया प्रत्याशी?
बेतिया- रेणु देवी - रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन- राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी- प्रमोद कुमार
- ढाका- पवन जायसवाल
- रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
- बथनाहा (SC)- अनिल कुमार राम
- परिहार- गायत्री देवी
- सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
- खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
- बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
- राजनगर(एससी)- सुजीत पासवान
- झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
- छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
- नरपतगंज- देवंती यादव
- फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
- सिकटी- विजय कुमार मंडल
- किशनगंज-स्वीटी सिंह
- बनमनखी (एससी)- कृष्ण कुमार ऋषि
- पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
- कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर- निशा सिंह
- कोढ़ा (एससी)- कविता देवी
- सहरसा- आलोक रंजन झा
- गौरा-बौराम सुजीत कुमार सिंह
- दरभंगा- संजय सरावगी
- केवटी- मुरारी मोहन झा
- जाले- जिबेश कुमार मिश्रा
- औराई- रमा निषाद
- कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
- बरुराज- अरुण कुमार सिंह
- साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
- बैकुण्ठपुर- मिथिलेश तिवारी
- सिवान- मंगल पांडेय
- दरौंदा- कर्णजीत सिंह
- गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
- तरैया- जनक सिंह
- अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर- अवधेश सिंह
- लालगंज- संजय कुमार सिंह
- पातेपुर (एससी)- लखेंद्र कुमार रौशन
- मोहिउद्दीनगर- राजेश कुमार सिंह
- बछवारा- सुरेंद्र मेहता
- तेघरा- रजनीश कुमार
- बेगूसराय- कुंदन कुमार
- भागलपुर- रोहित पांडेय
- बांका- राम नारायण मंडल
- कटोरिया (एसटी)- पूर्ण लाल टुडू
- तारापुर- सम्राट चौधरी
- मुंगेर- कुमार प्रणय
- लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
- बिहारशरीफ- डॉ सुनील कुमार
- दीघा- संजीव चौरसिया
- बांकीपुर- नितिन नबीन
- कुम्हरार- संजय गुप्ता
- पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर- रामकृपाल यादव
- बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
- बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
- आरा- संजय सिंह टाइगर
- तरारी- विशाल प्रशांत
- अरवल- मनोज शर्मा
- औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
- गुरुआ- उपेंद्र दागी
- गया शहर- डॉ प्रेम कुमार
- वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
- हिसुआ- अनिल सिंह
- वारसलीगंज- अरुणा देवी
- जमुई- श्रेयसी सिंह
- अलीनगर- मैथिली ठाकुर
- हायाघाट- राम चंद्र प्रसाद
- मुज़फ़्फरपुर- रंजन कुमार
- गोपालगंज- सुभाष सिंह
- बानियापुर- केदार नाथ सिंह
- छपरा- छोटा कुमारी
- सोनपुर- विनय कुमार सिंह
- रोसरा (SC)- श्री बीरेन्द्र कुमार
- बरका- डॉ. सियाराम सिंह
- अगिआन (SC)- महेश पासवान
- शाहपुर- राकेश ओझा)
- बक्सर- आनंद मिश्रा, आईपीएस
- रामनगर (SC)- नन्द किशोर राम
- नरकटियागंज- संजय पांडेय
- बगहा- राम सिंह
- लौरिया- विनय बिहारी
- नौतन- नारायण प्रसाद
- चनपटिया- उमाकांत सिंह
- हरसिद्धि (एससी)- कृष्णनंदन पासवान
- कल्याणपुर- सचिंद्र प्रसाद सिंह
- चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
- कोचाधामन- बीणा देवी
- बायसी- विनोद यादव
- राघोपुर- सतीश कुमार यादव
- बिहपुर- कुमार शैलेंद्र
- पीरपैंती (एससी)-मुरारी पासवान
- रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
- मोहनिया( एससी)- संगीता कुमारी
- भभुआ- भरत बिंद
- गोह- रणविजय सिंह
दो चरण में होंगे चुनाव
बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. मतदान 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.