Bihar Election 2025 Voting Dates: बिहार में चुनाव का एलान, आपके विधानसभा क्षेत्र में कब होगी वोटिंग? देखें पूरी लिस्ट
Bihar Assembly Election 2025 Voting Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें की घोषणा चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को कर दी है. बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. ऐलान के बाद से आचार संहिता लागू हो गई है. पहले चरण का मतदान 6 और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर होगा.

Bihar Election 2025 Voting Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने सोमवार को कर दिया. इसी के साथ निर्वाचन आयोग ने 6 अक्टूबर की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए ये जानकारी दी. विधानसभा की कुल 243 सीटों पर होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के इस महायुद्ध को सिर्फ दो चरणों में संपन्न करने का फैसला लिया गया है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा. जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी.
वहीं, वोटों की गिनती यानि मतगणना 14 नवंबर को होगी. पहले चरण में यानि 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होंगे, वहीं दूसरे चरण यानि 11 नवंबर 2025 को 122 सीटों पर वोटिंग होगी. बता दें कि साल 2020 में तीन चरणों में मतदान कराया गया था.
चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि पहले चरण में कौन-कौन से जिले शामिल होंगे और किस क्षेत्र में पहले मतदान होगा, इसकी जानकारी अधिसूचना के साथ सामने आएगी. आयोग ने सभी दलों से अपील की कि वे चुनाव में शांति और अनुशासन बनाए रखें.
2020 में एनडीए ने 125 सीटों पर हासिल की थी जीत
साल 2020 के नतीजों के मुताबिक एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल की थी. महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 190, वामपंथी पार्टियों को 16 और एआईएमआईएम को 5 सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाजवादी पार्टी और लोजपा ने एक-एक सीट जीती थी. निर्दलीय सुमित सिंह भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. एनडीए में जेडीयू ने 43, बीजेपी ने 74, वीआईपी और जीतन राम मांझी की पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं.
बिहार विधानसभा का चुनाव राजनीति और सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ईसी का कहना है कि सभी दल और जनता आदर्श आचार संहिता का पालन करें और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करें.
किस विधानसभा क्षेत्र में कब होगी वोटिंग?
पहले फेज में इन 121 सीटों पर मतदान
1. आलमनगर, 2. बिहारीगंज, 3. सिंहेश्वर (एससी), 4. मधेपुरा 5. सोनबर्षा (एससी) 6. सहरसा, 7. सिमरी बख्तियारपुर 8. महिषी 9. कुशेश्वर अस्थान (एससी) 10. गौरा बौराम 11. बेनीपुर 12. अलीनगर 13. दरभंगा ग्रामीण 14. दरभंगा 15. हायाघाट 16. बहादुरपुर 17. केवटी 18. जाले 19. गायघाट 20. औराई 21. मीनापुर 22. बोचहां (एससी) 23. सकरा (अनुसूचित जाति) 24. कुरहनी 25. मुजफ्फरपुर 26. कांति 27. बरुराज 28. पारू 29. साहेबगंज 30. बैकुंठपुर 31. बरौली 32. गोपालगंज 33. कुचायकोटे 34. भोरे (एससी) 35. हथुआ 36. सीवान 37. जीरादेई 38. दरौली (एससी) 39. रघुनाथपुर 40. दरौंदा 41. बड़हरिया 42. गोरियाकोठी 43. महराजगंज 44. एकमा 45. मांझी 46. बनियापुर 47. तरैया 48. मढ़ौरा 49. छपरा 50. गरखा (एससी) 51. अमनौर 52. परसा 53. सोनपुर 54. हाजीपुर 55. लालगंज 56. वैशाली 57. महुआ 58. राजा पाकर (एससी) 59. राघोपुरद 60. महनार 61. पातेपुर (एससी) 62. कल्याणपुर (एससी) 63. वारिसनगर 64. समस्तीपुर 65. उजियारपुर 66. मोरवा 67. सरायरंजन 68. मोहिउद्दीननगर 69. विभूतिपुर 70. रोसेरा (एससी) 71. हसनपुर 72. चेरिया-बरियारपुर 73. बछवाड़ा 74. तेघड़ा 75. मटिहानी 76. साहेबपुर कमाल 77. बेगुसराय 78. बखरी (एससी) 79. अलौली (एससी) 80. खगड़िया 81. बेलदौर 82. परबत्ता 83. तारापुर 84. मुंगेर 85. जमालपुर 86. सूर्यगढ़ा 87. लखीसराय 88. शेखपुरा 89. बरबीघा 90. अस्थावां 91. बिहारशरीफ 92. राजगीर (एससी) 93. इस्लामपुर 94. हिल्सा 95. नालन्दा 96. हरनौत 97. मोकामा 98. बाढ़ 99. बख्तियारपुर 100. दीघा 101. बांकीपुर 102. कुम्हरार 103. पटना साहिब 104. फतुहा 105. दानापुर 106. मनेर 107. फुलवारी (एससी) 108. मसौढ़ी (एससी) 109. पालीगंज 110. बिक्रम 111. सन्देश 112. बरहरा 113. आरा 114. अगिआंव (एससी) 115. तरारी 116. जगदीशपुर 117. शाहपुर 118. ब्रह्मपुर 119. बक्सर 120. डुमराँव 121. राजपुर (एससी).
दूसरे फेज में 122 सीटों पर मतदान
1. वाल्मिकी नगर 2. रामनगर (एससी) 3. नरकटियागंज 4. बगहा 5. लौरिया 6. नौतन 7. चनपटिया 8. बेतिया 9. सिकटा 10. रक्सौल 11. सुगौली 12. नरकटिया 13. हरसिद्धि (एससी) 14. गोविंदगंज 15. केसरिया 16. कल्याणपुर 17. पिपरा 18. मधुबन 19. मोतिहारी 20. चिरैया 21. ढाका 22. शिवहर 23. रीगा 24. बथनाहा (एससी) 25. परिहार 26. सुरसंड 27. बाजपट्टी 28. सीतामढी 29. रून्नीसैदपुर 30. बेलसंड 31. हरलाखी 32. बेनीपट्टी 33. खजौली 34. बाबूबरही 35. बिस्फी 36. मधुबनी 37. राजनगर (एससी) 38. झंझारपुर 39. फुलपरास 40. लौकहा 41. निर्मली 42. पिपरा 43. सुपौल 44. त्रिवेणीगंज (एससी) 45. छातापुर 46. नरपतगंज 47. रानीगंज (अनुसूचित जाति) 48. फारबिसगंज 49. अररिया 50. जोकीहाट 51. सिकटी 52. बहादुरगंज 53. ठाकुरगंज 54. किशनगंज 55. कोचाधामन 56. अमौर 57. बैसी 58. कसबा 59. बनमनखी (अ.जा.) 60. रुपौली 61. धमदाहा 62. पूर्णिया 63. कटिहार 64. कदवा 65. बलरामपुर 66. प्राणपुर 67. मनिहारी (एसटी) 68. बरारी 69. कोरहा (एससी) 70. बिहपुर 71. गोपालपुर 72. पीरपैंती (एससी) 73. कहलगांव 74. भागलपुर 75. सुलतानगंज 76. नाथनगर 77. अमरपुर 78. धोरैया (एससी) 79. बांका 80. कटोरिया (एसटी) 81. बेलहर 82. रामगढ 83. मोहनिया (एससी) 84. भभुआ 85. चैनपुर 86. चेनारी (एससी) 87. सासाराम 88. करगहर 89. दिनारा 90. नोखा 91. डेहरी 92. काराकाट 93. अरवल 94. कुर्था 95. जहानाबाद 96. घोसी 97. मखदुमपुर (एससी) 98. गोह 99. ओबरा 100. नबीनगर 101. कुटुम्बा (एससी) 102. औरंगाबाद 103. रफीगंज 104. गुरुआ 105. शेरघाटी 106. इमामगंज (एससी) 107. बाराचट्टी (एससी) 108. बोधगया (एससी) 109. गया टाउन 110. टिकारी 111. बेलागंज 112. अत्रि 113. वजीरगंज 114. रजौली (एससी) 115. हिसुआ 116. नवादा 117. गोबिंदपुर 118. वारसलिगंज 119. सिकंदरा (एससी) 120. जमुई 121. झाझा 122. चकाई.