कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में यूपी और पंजाब चुनाव की रणनीति से लेकर SIR के मुद्दे तक कई अहम विषयों पर चर्चा हुई. यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, पंजाब में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बैठक के प्रमुख मुद्दों में रहे. इसके अलावा SIR को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी के रुख पर भी चर्चा हुई.