कन्हैया कुमार का नाम छात्र राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा. JNU की छात्र राजनीति, टीवी डिबेट्स और आक्रामक भाषणों ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई, लेकिन चुनावी राजनीति में उनकी कहानी अब तक अलग रही है. 2019 में बेगूसराय से CPI उम्मीदवार के तौर पर उन्हें गिरिराज सिंह के हाथों 4.22 लाख वोटों से हार मिली थी. 2024 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उतरे कन्हैया कुमार को मनोज तिवारी ने 1,38,778 वोटों से हराया.