IPL के मैचों के बीच में लंदन जाएंगे Virat Kohli? Satire पर खुद ले लिए मजे
Virat Kohli ने IPL के दौरान लंदन जाने वाली खबरों को मजाक में खारिज कर दिया. अब उनका पूरा फोकस IPL 2026 पर है. इस सीजन में वो 9000 IPL रन और 14000 T20 रन का बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.
विराट कोहली
IPL 2026 से पहले Virat Kohli को लेकर सोशल मीडिया पर एक अजीब दावा वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि उन्होंने Royal Challengers Bengaluru से खास मांग रखी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोहली ने भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है और मैचों के बीच 3 दिन का गैप मिलने पर वह लंदन जाकर सिर्फ मैच से एक दिन पहले लौटेंगे.
हालांकि, इन सभी दावों को कोहली ने बेहद मजेदार अंदाज में खारिज कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सिर्फ दो ‘हंसने वाले’ इमोजी पोस्ट किए, जिससे साफ हो गया कि ये खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं.
अब कोहली का पूरा फोकस IPL 2026 पर है, जहां Royal Challengers Bengaluru अपना पहला मैच 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेलेगी. पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोहली इस बार भी बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर रखेंगे.
IPL में इस बार कोहली कौन से रिकॉर्ड बना सकते हैं?
- अभी तक IPL में 267 मैचों में 8661 रन बना चुके कोहली 9000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब हैं. अगर वह यह मुकाम हासिल करते हैं, तो IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
- इतना ही नहीं, RCB के लिए IPL और चैंपियंस लीग T20 मिलाकर 9085 रन बना चुके कोहली 10,000 रन का आंकड़ा छूने से भी ज्यादा दूर नहीं हैं.
- टी20 क्रिकेट में भी कोहली के सामने बड़ा माइलस्टोन है. वह 14,000 रन क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूर हैं, जहां पहले से Chris Gayle, Kieron Pollard, Alex Hales और David Warner जैसे दिग्गज मौजूद हैं. अगर कोहली इस सीजन में बड़ा प्रदर्शन करते हैं, तो वह इस खास क्लब में शामिल होने वाले पांचवें खिलाड़ी बन सकते हैं.
- पिछले सीजन में भी कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 15 पारियों में 657 रन बनाए थे. उनकी औसत 54.75 और स्ट्राइक रेट 144.71 रहा था, जिससे वह टीम के टॉप स्कोरर भी बने थे.
- अब IPL 2026 में सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या कोहली इन रिकॉर्ड्स को हासिल कर पाते हैं और एक बार फिर RCB को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.




