श्रीलंका में पहले लड़ाई, फिर वैभव सूर्यवंशी ने किसके छूए पैर? एक दिन में दिखे 2 रूप; सोशल पर छाया वीडियो
मैच में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच लड़ाई भी देखने को मिली. जिसको लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं, दूसरी तरफ एक वीडियो और वैभव का काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वैभव पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी के पैर छूते हुए दिखाई दिए.
vaibhav sooryavanshi Touched the feet Anura Tennekoon
इंडिया ए की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है, जहां श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ ट्राई सीरीज खेली जा रही है. बीते दिन इंडिया ए और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच लड़ाई भी देखने को मिली. जिसको लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं, वहीं विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
दूसरी तरफ एक वीडियो और वैभव का काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वैभव पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी के पैर छूते हुए दिखाई दिए. ऐसे में वैभव के एक ही दिन के अंदर फैंस को 2 रूप देखने को मिले. दूसरे वीडियो ने सोशल पर फैंस का दिल जीत लिया है.
मैदान पर क्यों हुई थी लड़ाई?
दांबुला में खेले गए श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में भारत को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद मैदान पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट रहे थे, तभी श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ उनकी तीखी बहस हो गई. कहा जा रहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी की टिप्पणी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस पर जमकर चर्चा शुरू हो गई.
लड़ाई के बाद किसके छूए पैर?
विवाद के वीडियो के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का एक अलग ही रूप देखने को मिला है. इस वीडियो में वे श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी अनुरा टेनेकुन से मुलाकात करते नजर आते हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. यह वीडियो मैच के बाद का बताया जा रहा है, जो दांबुला में हुई मुलाकात के दौरान रिकॉर्ड किया गया था.
कौन हैं अनुरा टेनेकुन?
अनुरा टेनेकुन श्रीलंका क्रिकेट के शुरुआती दौर के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने 1975 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी और टीम के पहले वनडे कप्तान होने का गौरव भी हासिल किया था. वैभव सूर्यवंशी की उनसे यह मुलाकात काफी खास मानी जा रही है, क्योंकि टेनेकुन को श्रीलंका क्रिकेट के अनुभवी और सम्मानित चेहरों में गिना जाता है.
अनुरा टेनेकुन ने वैभव को क्या सलाह दी?
मुलाकात के दौरान अनुरा टेनेकुन ने वैभव सूर्यवंशी को महत्वपूर्ण सलाह भी दी. उन्होंने युवा बल्लेबाज से कहा कि "लोग क्या कहेंगे उसकी परवाह मत करो। अपने गेम पर फोकस करो."




