Begin typing your search...

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ना पड़ सकता है महंगा; क्या कहता है नियम?

इंडिया ए को बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच लड़ाई देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

vaibhav sooryavanshi fight
X

vaibhav sooryavanshi fight

( Image Source:  X/ @AjayJadeja171 )

इंडिया ए को बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच लड़ाई देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

वैभव सूर्यवंशी जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का हिस्सा बन सकते हैं ऐसे में यह विवाद उनके करियर के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकता है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन घटना की जांच के बाद कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

क्यों हुआ विवाद?

मुकाबला जीतने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे थे, जबकि भारतीय खिलाड़ी निराश दिखाई दे रहे थे. इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज कुगाथास मथुलन की किसी टिप्पणी के बाद वैभव सूर्यवंशी नाराज हो गए. टीवी कैमरों में कैद हुए दृश्य में युवा बल्लेबाज काफी गुस्से में नजर आए.

स्थिति इतनी बढ़ गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई. मैदान पर बढ़ते तनाव को देखते हुए श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अलग कर माहौल को शांत कराया.

क्या वैभव सूर्यवंशी पर हो सकती है कार्रवाई?

फिलहाल मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशदारन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है. हालांकि घटना की समीक्षा के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना बनी हुई है. यदि जांच में यह साबित होता है कि किसी खिलाड़ी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क किया गया, तो संबंधित खिलाड़ी पर जुर्माना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

आईसीसी नियम क्या कहते हैं?

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के अनुसार किसी खिलाड़ी, अंपायर या अन्य व्यक्ति के साथ जानबूझकर या लापरवाही से किया गया अनुचित शारीरिक संपर्क नियमों का उल्लंघन माना जाता है. गौरतलब है कि 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इसी तरह के मामले में विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला था.

क्या है वैभव के लिए राहत की खबर?

इस पूरे मामले में वैभव सूर्यवंशी के लिए राहत की बात यह है कि यह घटना किसी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं हुई थी. मुकाबला इंडिया-ए और श्रीलंका-ए टीमों के बीच खेला गया था, इसलिए सीधे तौर पर आईसीसी की आचार संहिता लागू होने की संभावना कम मानी जा रही है.

अगला लेख