IND A Vs SL A मैच में बड़ा विवाद! गुस्से में अंपायर से बहस करते दिखे तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी से भिड़ा श्रीलंकाई खिलाड़ी; VIDEO
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले का अंत रोमांच और विवादों के साथ हुआ. अंपायर के फैसले से जहां तिलक वर्मा गुस्से में दिखाई दिए तो वहीं वैभव सूर्यवंशी की भी श्रीलंका के एक खिलाड़ी के साथ तगड़ी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
Vishen Halambage और Vaibhav Sooryavanshi का वीडियो वायरल
Vishen Halambage and Vaibhav Sooryavanshi video viral: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले का अंत बेहद रोमांचक और विवादों से भरा रहा. खराब रोशनी के बीच मुकाबला आखिरी गेंद तक पहुंचा, लेकिन अंतिम गेंद पर हुए फैसले को लेकर भारतीय टीम ने नाराजगी जताई. मुकाबला इतना करीबी था कि आखिरी गेंद तक किसी भी टीम की जीत तय नहीं थी.
श्रीलंका ए की पारी के अंत में आखिरी गेंद पर शॉट खेलने और रन लेने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. भारतीय खिलाड़ियों का मानना था कि बल्लेबाज ने शॉट नहीं खेला था, लेकिन अंपायर के फैसले के बाद मामला सुपर ओवर तक पहुंच गया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायर से अपनी बात रखी. तिलक वर्मा भी गुस्से में अंपायर के सामने अपना पक्ष रखते नजर आए, लेकिन फैसला नहीं बदला और मुकाबला सुपर ओवर से पहुंच गया.
सुपर ओवर में भी नहीं खत्म हुआ विवाद
सुपर ओवर में भी विवाद खत्म नहीं हुआ. भारतीय टीम एक बार फिर वाइड और नो-बॉल के फैसलों से नाराज दिखी. हालात ऐसे थे कि वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए तैयार होने वापस चले गए थे और बाकी भारतीय खिलाड़ी भी मैदान से बाहर जाने लगे थे, लेकिन अचानक दोबारा लौटना पड़ा.
सुपर ओवर में क्या हुआ?
श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए. खराब होती रोशनी और मुश्किल परिस्थितियों में भारत के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था. इसके बाद श्रीलंका ए के गेंदबाज कुथातुस मथुलान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को रोक दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी. मैच खत्म होने के बाद माहौल कुछ देर के लिए गरम हो गया. वैभव सूर्यवंशी किसी बात को लेकर नाराज दिखे और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेल Halambage से उनकी जमकर बहस हुई.
हालांकि साथी खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे ने उन्हें पीछे खींच लिया. कुछ देर की तनातनी के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और मुकाबला खत्म हुआ. श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर दो अहम अंक अपने नाम कर लिए.
मैच में क्या-क्या हुआ?
- भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल स्थिति से शानदार वापसी की. टीम एक समय 143 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने आठवें विकेट के लिए 104 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 265 रन तक पहुंचाया.
- विप्रज निगम की पारी टीम के लिए बेहद अहम रही, लेकिन उन्हीं की वजह से भारत ए को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा. मैच के दौरान उन्हें पिच के संरक्षित हिस्से (protected area) में दौड़ने को लेकर दो बार चेतावनी दी गई थी. इसके बाद दोबारा गलती करने पर अंपायरों ने श्रीलंका ए को 10 रन की पेनल्टी दे दी.
- यही 10 रन बाद में मैच का बड़ा मोड़ साबित हुए. श्रीलंका ए की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में फायदा मिला और सदीरा समरविक्रमा ने 93 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मुकाबले में आगे बनाए रखा.
- हालांकि, भारत ए ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी की. गेंदबाज अरशद खान ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकाबला लगभग भारत की ओर मोड़ दिया था, लेकिन इसके बाद अंपायरिंग फैसलों और विवादों ने मैच का माहौल बदल दिया.
- श्रीलंका ए की पारी के आखिरी ओवर में वाइड और नो-बॉल को लेकर भारतीय खिलाड़ी नाराज दिखे. एक फैसले पर भारतीय टीम ने विरोध जताया. हालात ऐसे बने कि वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए तैयार होने ड्रेसिंग रूम की तरफ जा चुके थे और बाकी खिलाड़ी भी लौटने लगे थे, लेकिन उन्हें वापस मैदान पर बुलाया गया.
- मैच आखिरी गेंद तक पहुंचा. श्रीलंका को जीत के लिए जरूरी रन मिल गए और भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद के फैसले पर आपत्ति जताई. तिलक वर्मा ने अंपायरों से बातचीत कर अपना पक्ष रखा, लेकिन फैसला नहीं बदला और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया.
- सुपर ओवर में भी ड्रामा जारी रहा. श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए और खराब होती रोशनी में भारत ए के लिए यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल साबित हुआ. सुपर ओवर में गेंदबाज कुगाथस मथुलान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ से भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा और श्रीलंका ए को जीत दिला दी.
- जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के जश्न के बीच मैदान पर कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया. वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के बीच बहस देखने को मिली. बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी विषेन हलंबगे की कुछ बातों के बाद विवाद बढ़ा. सूर्यांश शेडगे अपने साथी वैभव को पीछे ले जाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन कुछ देर तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी जारी रही.
- मामला बढ़ता देख अनुभवी निरेाशन डिकवेला और कप्तान सहान अराच्चिगे ने बीच-बचाव किया. बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर मैच खत्म किया.
- इस जीत के साथ श्रीलंका ए ने महत्वपूर्ण दो अंक हासिल कर लिए और फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. वहीं भारत ए के लिए यह मुकाबला कई विवादों और चूके हुए मौकों की याद छोड़ गया.




