ज्योतिषी अंकित त्यागी ने स्टेट मिरर हिंदी के साथ खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर राजनीतिक भविष्यवाणियां की हैं. उन्होंने दावा किया है कि पीएम मोदी तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और योगी आदित्यनाथ भविष्य में प्रधानमंत्री बन सकते हैं. ज्योतिषी ने यह भी कहा कि राजस्थान और दिल्ली के सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे.