टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री संचिता उगले की अचानक मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मुंबई के पास वसई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं. मौत से कुछ घंटे पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील भी शेयर की थी, जिसमें वह खुश नजर आ रही थीं. संचिता उगले को कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में काम के लिए जाना जाता था. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म छावा में भी काम किया था, जिसमें Vicky Kaushal मुख्य भूमिका में थे. उनकी अचानक मौत के बाद फैंस सोशल मीडिया पर कई सवाल उठा रहे हैं, हालांकि मौत की असली वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है.