Begin typing your search...

सोने के कड़े के लिए कर दी जिगरी यार की हत्या, फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया; 10 पॉइट्स में जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा में सोने के कड़े हड़पने के लिए दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी और फिर पहचान छिपाने के लि शव को जलाने की कोशिश भी की. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार, कड़े और बाइक बरामद हुई है.

Greater Noida Murder Case: Friend Kills Youth Over Gold Bangles, Tries To Burn Body To Hide Identity
X
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉक्टर प्रवीण रंजन
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Updated on: 15 Jun 2026 7:49 PM IST

Greater Noida murder case: ग्रेटर नोएडा की थाना कासना पुलिस टीम ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक का दोस्त ही उसका हत्यारा निकला, जिसने सोने के कड़े हड़पने की नीयत से पहले उसकी हत्या की और फिर शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ प्रवीण रंजन, मुताबिक 12 जून 2026 को ग्राम चीरसी की नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. जांच के दौरान शव की पहचान 23 वर्षीय हुजैफ पुत्र मुज्जमिल, निवासी दौला राजपुर, थाना दनकौर के रूप में हुई.

मामले की 10 ब़ड़ी बातें

1-थाना कासना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, भौतिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी शहजाद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है.

2- आरोपी भी मृतक के गांव का रहने वाला है. दोनों आपस में मित्र थे.

3- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है.

4- पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक हुजैफ और आरोपी शहजाद दोनों नशे के आदी थे. हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदने और एसी का काम शुरू करने के लिए पैसे जुटाना चाहता था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपनी मां के चार सोने के कड़े चोरी कर लिए थे और उन्हें बेचने की योजना बना रहा था.

5- इस बात की जानकारी शहजाद को भी थी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने कड़े बिकवाने का झांसा देकर हुजैफ को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और सुनसान स्थान की तलाश में उसे ग्राम चंद्रावल के पास नहर किनारे ले गया.

6- घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आरोपी ने मौका देखकर हुजैफ के सिर पर डंडे से हमला कर दिया. पहले वार के बाद जब वह जमीन पर गिर गया तो आरोपी ने उस पर कई और वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

7- हत्या के बाद आरोपी वहां से निकल गया, लेकिन कुछ दूरी जाने के बाद उसे आशंका हुई कि कहीं हुजैफ जीवित न हो. इसके बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौटा.

8- पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर शव पर छिड़क दिया और उसमें आग लगा दी. आग की लपटें तेज होने पर उसे डर हुआ कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच सकते हैं. इसके चलते वह शव को नहर में फेंकने की योजना पूरी किए बिना ही वहां से फरार हो गया।

9- पुलिस ने आरोपी शहजाद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा, तीन कड़े और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. आगे की कार्रवाई जारी है.

10- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था.

अगला लेख