क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में Rohit Sharma की जगह लेंगे Vaibhav Sooryavanshi? पूर्व खिलाड़ी के बयान से मचा हड़कंप- 5 बड़ी बातें
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि एक-दो खराब पारियों के बाद रोहित शर्मा के ऊपर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे.
रोहित शर्मा और वैभव सूर्यवंशी
भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के भविष्य को लेकर चर्चा लगातार जारी है. दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलने का फैसला किया है. हालांकि, दोनों ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की योजनाओं का हिस्सा बने रहने की इच्छा जताई है, लेकिन उम्र और सीमित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कारण हर पारी पर नजरें बनी हुई हैं.
इसी बीच, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने रोहित शर्मा के सामने आने वाली चुनौती को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्वान का कहना है कि महान खिलाड़ियों के करियर के आखिरी दौर में उनके उत्तराधिकारी की तलाश होना स्वाभाविक है. चाहे खिलाड़ी कितना भी अच्छा प्रदर्शन करे, क्रिकेट की दुनिया हमेशा अगले बड़े नाम की तलाश करती रहती है. रोहित और कोहली के साथ भी यही हो रहा है.
ग्रीम स्वान ने क्या-क्या कहा?
- ग्रीम स्वान ने कहा कि लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि भविष्य में भारत की बल्लेबाजी की कमान कौन संभालेगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी बड़े खिलाड़ी के बल्ले से एक-दो कम स्कोर निकलते हैं, वैसे ही नए खिलाड़ियों के नाम की चर्चा शुरू हो जाती है.
- इस चर्चा में सबसे ज्यादा जिस युवा खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है, वह है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. वैभव ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और कई व्यक्तिगत अवॉर्ड अपने नाम किए. उनके प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बड़े दावेदारों में शामिल कर दिया है.
- ग्रीम स्वान ने कहा कि वैभव जैसे युवा खिलाड़ियों के आने से रोहित जैसे सीनियर बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि टीम के पास अब कई विकल्प मौजूद हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रोहित अभी भी दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं और IPL में उनकी फॉर्म इसका उदाहरण है.
- स्वान ने कहा कि अगर वह इंग्लैंड के गेंदबाज होते तो वह फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करने से बचना चाहते. उनके मुताबिक रोहित जैसे खिलाड़ी दबाव की स्थिति में और बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.
- स्वान ने यह भी कहा कि आगामी इंग्लैंड वनडे सीरीज रोहित के लिए महत्वपूर्ण होगी, लेकिन इसे उनके करियर का निर्णायक मोड़ नहीं कहा जा सकता. रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी दबाव को संभालना जानते हैं और बड़े मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की क्षमता रखते हैं.
भारतीय टीम फिलहाल अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच संतुलन बनाने के दौर से गुजर रही है. जहां रोहित और कोहली जैसे सितारे अभी भी टीम की ताकत हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी भविष्य की उम्मीद बनकर उभर रहे हैं.




