Begin typing your search...

Bigg Boss 20: कच्चा बादाम फेम Anjali Arora से रैपर Santy Sharma तक, कौन-कौन ले सकता है एंट्री?

'बिग बॉस 20' के नए सीजन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. सलमान खान की वापसी की खबरों के बीच उर्फी जावेद, मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर और रैपर सेंटी शर्मा समेत कई नाम संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आए हैं.

Bigg Boss 20: कच्चा बादाम फेम Anjali Arora से रैपर Santy Sharma तक, कौन-कौन ले सकता है एंट्री?
X
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 16 Jun 2026 11:50 AM

भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े और सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अगले महा-सीजन यानी 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं दर्शकों के बीच एक्ससाइटमेंट बनी हुई है कि आखिर इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट आने वाले है. हालांकि कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और एक्टर्स के नाम सामने आए है लेकिन उनपर अभी तक कन्फर्मेशन की मुहर नहीं लगी है. 'बिग बॉस' का नाम आते ही जो पहला चेहरा जेहन में आता है, वह है बॉलीवुड के सलमान खान का. सलमान के बिना इस शो की कल्पना करना भी उनके फैंस के लिए नामुमकिन सा है.

पिछले कुछ समय से हर सीजन की शुरुआत में यह अफवाह जरूर उड़ती है कि शायद इस बार सलमान शो होस्ट न करें, लेकिन 'वैरायटी इंडिया' की एक ताजा रिपोर्ट ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान एक बार फिर से 'बिग बॉस 20' की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाईजान 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. मेकर्स ने शो के प्री-प्रोडक्शन और कंटेस्टेंट्स के सिलेक्शन की प्रक्रिया को काफी तेज कर दिया है. आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर के महीने में शुरू होने वाला यह शो इस बार सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में ही ऑन-एयर हो सकता है.

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

'बिग बॉस' के घर में असली जान फूंकते हैं वहां आने वाले कंटेस्टेंट्स. हर साल मेकर्स टीवी के पॉपुलर चेहरों के साथ-साथ सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग इन्फ्लुएंसर्स को एक छत के नीचे लाते हैं, ताकि स्क्रीन पर ड्रामा, इमोशन और कंट्रोवर्सी का परफेक्ट कॉकटेल तैयार हो सके. इस बार भी मेकर्स ने कुछ ऐसे ही चेहरों पर दांव खेलने का मन बनाया है जिनकी ऑनलाइन दुनिया में तूती बोलती है. डिजिटल दुनिया के सुपरस्टार्स की एंट्री पर एक नजर मारें तो, सोशल मीडिया पर करोड़ों दिलों की धड़कन और रील्स की दुनिया के बेताज बादशाह मिस्टर फैसू का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहा है. अगर फैसू की एंट्री होती है, तो शो की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स टूटना तय है. टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने तक का जन्नत का सफर बेहद शानदार रहा है. जन्नत और फैसू की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है, ऐसे में मेकर्स इन दोनों को एक साथ घर में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. 'कच्चा बादाम' गर्ल और 'लॉकअप' रियलिटी शो फेम अंजलि अरोड़ा अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. बिग बॉस का घर उनके मिजाज के लिए बिल्कुल मुफीद माना जा रहा है.

पुरानी कंटेस्टेंट की धमाकेदार वापसी

अपने अतरंगी फैशन सेंस से हर दिन सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता? उर्फी 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में नजर आई थीं, लेकिन वह बहुत जल्दी एविक्ट हो गई थी. अब मेकर्स उन्हें मेन शो में लाकर एक बड़ा दांव खेलने की फिराक में हैं. मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर आवेज दरबार इससे पहले भी 'बिग बॉस' के एक फॉर्मेट का हिस्सा रह चुके हैं. उनकी गजब की एनर्जी और फैन फॉलोइंग को देखते हुए उन्हें एक बार फिर मुख्य घर में बुलाने की चर्चा तेज है.

टीवी और रियलिटी शो के ये चेहरे भी रेस में शामिल

संभावित लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. इस बार रीजनल रियलिटी शोज और टीवी के कुछ उभरते सितारों को भी मौका दिया जा सकता है. इनमें शामिल हैं: अरबाज पटेल, ऋधिमा गुप्ता और भाव्या सिंह (सोशल मीडिया सेंसेशन्स), भागीरथ भट्ट, रूरू ठाकुर और तुषार करवार.

क्या रैपर सेंटी शर्मा बनेंगे इस सीजन के 'एक्स-फैक्टर'?

इन तमाम जाने-माने चेहरों के बीच एक ऐसा नाम भी तेजी से उभरकर सामने आ रहा है, जिसने पिछले कुछ महीनों में इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है। हम बात कर रहे हैं पॉपुलर रैपर सेंटी शर्मा की. सेंटी शर्मा का नाम इन दिनों बिग बॉस के फैन पेजेस पर बार-बार उछाला जा रहा है. हालांकि, मेकर्स या सेंटी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शो के प्रोड्यूसर्स उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

क्यों चर्चा में हैं सेंटी शर्मा?

बिग बॉस के घर में उन्हीं चेहरों को तवज्जो दी जाती है जो अपनी बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हटते. सेंटी शर्मा इस मामले में बिल्कुल फिट बैठते हैं। पिछले कुछ महीनों में उनके फॉलोअर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जिसका क्रेडिट उनके गानों के साथ-साथ उनके हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन विवादों को भी जाता है. सेंटी शर्मा तब जबरदस्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने इंटरनेट पर एक्टिव 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तीखी आलोचना की थी. उन्होंने इसे महज एक 'इंटरनेट ड्रामा' करार दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने आज के युवाओं को एक बेहद संजीदा सलाह देते हुए कहा था कि इंटरनेट पर जो कुछ भी दिखता है, उस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले उसकी जांच-परख जरूर कर लें.

अगला लेख