Begin typing your search...

'Taare Zameen Par' का वो आदर्श बड़ा भाई 'योहन' याद है? बॉलीवुड छोड़ अब सात समंदर पार कर रहा है यह काम

'तारे ज़मीन पर' के योहन यानी सचेत इंजीनियर आज यूनाइटेड किंगडम में एक सफल डेंटिस्ट हैं. डॉक्टरी में नाम कमाने के बाद अब वह कमर्शियल पायलट बनने के अपने सपने को भी पूरा करने में जुटे हैं.

Taare Zameen Par का वो आदर्श बड़ा भाई योहन याद है? बॉलीवुड छोड़ अब सात समंदर पार कर रहा है यह काम
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय8 Mins Read

Updated on: 16 Jun 2026 7:00 AM IST

साल 2007 में जब आमिर खान की फ़िल्म 'तारे ज़मीन पर' (Taare Zameen Par) सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, तो इसने हर देखने वाले की आंखें नम कर दी थी. यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं थी, बल्कि इंडियन एजुकेशन सिस्टम, पेरेंटिंग और डिस्लेक्सिया जैसी लर्निंग डिसेबिलिटी (सीखने की अक्षमता) से जूझ रहे बच्चों की दुनिया को बयां करता एक कड़वा सच था. फ़िल्म का मुख्य किरदार 'ईशान अवस्थी' (दर्शील सफारी) आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. लेकिन क्या आपको ईशान का वो पढ़ाकू, समझदार और हर मुश्किल में साथ देने वाला बड़ा भाई 'योहन' याद है?. ईशान के बड़े भाई योहन नंदकिशोर अवस्थी का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार का नाम सचेत इंजीनियर (Sachet Engineer) है.

फ़िल्म की भारी सफलता के बाद जहां दर्शील सफारी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही अपनी राह खोजी, वहीं सचेत अचानक चकाचौंध भरी इस दुनिया से पूरी तरह गायब हो गएक. रीब दो दशक बाद, जो फैंस उन्हें आज भी बड़े पर्दे के 'योहन' के रूप में याद करते हैं, उनके लिए एक बेहद चौंकाने वाली और दिलचस्प खबर सामने आई है. ईशान का वो रील-लाइफ़ भाई आज असल ज़िंदगी में न सिर्फ़ ब्रिटेन (UK) का एक बेहद सफल डेंटिस्ट बन चुका है, बल्कि बादलों को चीरते हुए एक कमर्शियल पायलट बनने की राह पर भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.

रील लाइफ़ से रियल लाइफ़ तक

फ़िल्म 'तारे ज़मीन पर' में सचेत इंजीनियर द्वारा निभाया गया योहन का किरदार एक ऐसे आदर्श बड़े भाई का था, जो पढ़ाई में अव्वल आता था, टेबल टेनिस का चैंपियन था और अपने छोटे भाई के प्रति बेहद सुरक्षात्मक रवैया रखता था. जहां एक तरफ ईशान को अक्षरों और संख्याओं को समझने में संघर्ष करना पड़ता था, वहीं योहन स्कूल का टॉपर था. आज इतने सालों बाद यह देखना बेहद दिलचस्प है कि सचेत के लिए उनकी असल ज़िंदगी ने उनकी रील लाइफ़ की हूबहू नकल की है. आमतौर पर बॉलीवुड में किसी बड़ी हिट फ़िल्म का हिस्सा बनने के बाद बाल कलाकार ग्लैमर और फेम के पीछे भागने लगते हैं, लेकिन सचेत ने एक अलग और बेहद गरिमामय रास्ता चुना. उन्होंने लाइमलाइट के ऊपर अपनी शिक्षा को तरजीह दी. सचेत के पेशेवर सफर पर नज़र डालें, तो उनकी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स किसी को भी हैरान कर सकती हैं.

गोल्ड मेडलिस्ट से शुरुआत

भारत में अपनी शुरुआती पढ़ाई और कॉलेज के दौरान सचेत ने डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी (D.Y. Patil University) से डेंटिस्ट्री में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. उन्होंने यहां केवल डिग्री ही हासिल नहीं की, बल्कि पीरियडोंटोलॉजी (Periodontology) विभाग में गोल्ड मैडल भी अपने नाम किया. इससे यह साफ हो गया कि फ़िल्म में दिखने वाली योहन की एकेडमी एक्सीलेंस सिर्फ़ स्क्रीन तक सीमित नहीं थी. अपनी शुरुआती सफलता के बाद सचेत ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने की सोची. वे हायर एजुकेशन के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए. उन्होंने लंदन के वर्ल्ड फेमस और बेहद प्रेस्टीजियस यूसीएल ईस्टमैन डेंटल इंस्टीट्यूट (UCL Eastman Dental Institute) से पेरियोडोंटोलॉजी में 'एम.क्लिन.डेंट' (M.Clin.Dent) की मास्टर डिग्री हासिल की.

यूके में रजिस्टर्ड डेंटिस्ट का दर्जा

सचेत आज 'यूरोपियन फेडरेशन ऑफ पेरियोडोंटोलॉजी' (EFP) के एक सम्मानित और रजिस्टर्ड मेंबर हैं. इसके साथ ही, उन्होंने यूके की बेहद कठिन मानी जाने वाली 'ओवरसीज रजिस्ट्रेशन एग्जामिनेशन' (ORE) के दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास कर लिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि वे अब आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम में एक सर्टिफाइड डेंटिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

अब पायलट बनने की तैयारी

अगर आपको लगता है कि सचेत इंजीनियर की अचीवमेंट्स का सिलसिला सिर्फ़ डॉक्टरी की डिग्री तक ही सीमित है, तो आप गलत हैं. चिकित्सा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने के बाद, सचेत अब आसमान फतह करने की तैयारी में हैं. दंत चिकित्सा के साथ-साथ उड़ान भरना उनका एक ऐसा जुनून है, जिसे वे बड़ी शिद्दत से पूरा कर रहे हैं. भले ही सचेत ने सोशल मीडिया की दुनिया से थोड़ी दूरी बना रखी है और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, लेकिन उनकी ज़िंदगी के करीबी सूत्रों और सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी एक और शानदार अचीवमेंट का खुलासा हुआ है. साल 2024 में, सचेत ने एक विमान के कॉकपिट से अपनी एक बेहद ख़ास तस्वीर शेयर की थी, जिसने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया. विमान उड़ाने के अपने इस पहले अनुभव को शेयर करते हुए सचेत ने लिखा था, 'ऊपर आसमान में सब कुछ अपने नियंत्रण में होने से, नीचे ज़मीन की सबसे कठिन चुनौतियां भी बहुत छोटी और मामूली लगने लगती हैं. यह इस बात का एक सच्चा सबूत है कि क्षितिज अनंत है, और हमारी संभावनाएं भी. यह मेरी पहली उड़ान थी, लेकिन निश्चित रूप से आख़िरी नहीं है.' सचेत की यह पोस्ट साफ तौर पर दर्शाती है कि वे सिर्फ एक सफल डेंटिस्ट बनकर रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि वे एक लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं.

बाय चांस मिला था रोल

सचेत का एक बाल कलाकार से डॉक्टर और फिर पायलट बनने का यह सफर जितना अनएक्सपेक्टेड लगता है, उसकी शुरुआत भी उतनी ही दिलचस्प थी. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सचेत के परिवार का सिनेमा की दुनिया से पुराना और गहरा नाता रहा है. लेकिन इसके बावजूद, एक्टिंग कभी भी सचेत के करियर की प्राथमिक योजनाओं का हिस्सा नहीं था. एक पुराने इंटरव्यू में सचेत ने इस बात का खुलासा किया था कि 'तारे ज़मीन पर' में योहन का किरदार मिलना महज़ एक कोइंसिडेन्स था. उन्होंने बताया था, 'मैं एक फ़िल्मी परिवार से हूं मेरी दादी, कृष्णा कुमारी सेठ, अपने जमाने की एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, जबकि मेरे दादा, सूरज प्रकाश, फ़िल्म इंडस्ट्री के एक प्रतिष्ठित निर्माता थे. यही वजह थी कि बचपन से ही मेरे आस-पास हमेशा फ़िल्मों और एक्टिंग का माहौल रहा. इसके बावजूद, मैंने कभी इस क्षेत्र में करियर बनाने की योजना नहीं बनाई थी.' दरअसल, फ़िल्म के मेकर्स मेरे छोटे भाई का ऑडिशन ले रहे थे. मैं बस अपने भाई के साथ वहां मौजूद था. मुझे वहां देखकर कास्टिंग टीम ने मुझसे से पूछा, 'तुम भी क्यों नहीं एक बार ऑडिशन देकर देखते?' मैंने मज़ाक-मज़ाक में ऑडिशन दे दिया और मैं हैरान रह गया जब ठीक एक महीने बाद मुझे मेकर्स की तरफ से बुलावा आ गया. उस समय मेरी उम्र महज़ 11 साल थी.'

स्टारडम को ठुकराकर चुनी पढ़ा

साल 2007 में जब 'तारे ज़मीन पर' रिलीज़ हुई, तो इसने बॉक्स ऑफ़िस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फ़िल्म की इस शानदार सफलता ने 11 साल के सचेत को रातोंरात देश का एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया. जहां कई लोग इस तरह की सफलता के बाद लगातार फ़िल्में साइन करने की होड़ में लग जाते हैं, वहीं सचेत ने एक बेहद मैच्योर फैसला लिया. फ़िल्म के बाद सचेत को बॉलीवुड के कई बड़े बैनर्स से फ़िल्मों के मुख्य और को-एक्टर के तौर पर ढेरों ऑफर्स मिले. उन्होंने कुछ विज्ञापनों में काम भी किया, लेकिन जल्द ही उन्होंने फ़िल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली.

bollywood
अगला लेख