Begin typing your search...

कोर्ट से नदारत रहे सीएम Vijay, इस दिन होगी तलाक की सुनवाई; कहां तक पहुंचा 27 साल की शादी टूटने का मामला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. पत्नी संगीता द्वारा दायर तलाक याचिका में बेवफाई और मानसिक क्रूरता के आरोपों के बीच कोर्ट ने अगली सुनवाई 7 अगस्त तय की है.

कोर्ट से नदारत रहे सीएम Vijay, इस दिन होगी तलाक की सुनवाई; कहां तक पहुंचा 27 साल की शादी टूटने का मामला
X
( Image Source:  Instagram: sangeethavijay_fp_ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 15 Jun 2026 5:50 PM IST

साउथ सिनेमा के 'थलपति' और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय चंद्रशेखर (Vijay) इन दिनों अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. रील लाइफ में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले विजय की रियल लाइफ में इस वक्त एक ऐसा तूफान आया हुआ है, जिसने पूरी इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों को हिलाकर रख दिया है. साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शुरू हुआ यह पारिवारिक विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच चुका है. जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार की 27 साल पुरानी शादी का अंजाम क्या होगा.

15 जून को क्या हुआ?

सोमवार, 15 जून का दिन तमिलनाडु की राजनीति और मनोरंजन जगत, दोनों के लिए बेहद परेशानी से भरा रहा. मौका था विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक के मामले की सुनवाई का. चेंगलपट्टू महिला अदालत में जैसे ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की कार्यवाही शुरू हुई, अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. हालांकि, कानून की धीमी रफ्तार इस मामले में भी देखने को मिली. सुबह करीब 10:30 बजे कार्यवाही शुरू तो हुई, लेकिन किसी ठोस नतीजे या बड़ी बहस के बिना इसे जल्द ही स्थगित कर दिया गया. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है. कानूनी जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी शख्सियत से जुड़ा मामला होने के कारण कोर्ट हर कदम बेहद फूंक-फूंक कर रख रहा है.

'खुद हाजिर होना पड़ेगा'

इस मामले में मोड़ तब आया था जब पिछली सुनवाई 20 अप्रैल के दौरान विजय और संगीता दोनों में से कोई भी अदालत में मौजूद नहीं था. उस समय दोनों के वकीलों ने कोर्ट के सामने अपनी दलीलें रखी थी. वकीलों ने अदालत से गुहार लगाई थी कि विजय वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अदालत परिसर में भारी भीड़ उमड़ सकती है. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति दी जाए. हालांकि चेंगलपट्टू महिला अदालत ने वकीलों की इस अपील को सिरे से खारिज कर दिया. कोर्ट का स्पष्ट मानना था कि कानून के सामने सब बराबर हैं. अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को 15 जून की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का सख्त आदेश दिया था. यही वजह थी कि सोमवार को दोनों को भारी सुरक्षा के बीच अदालत में हाजिर होना पड़ा.

संगीता ने याचिका में लगाए गंभीर आरोप

यह पूरा विवाद इस साल फरवरी 2026 के अंत में तब खुलकर सामने आया, जब संगीता ने विजय से अपनी शादी को कानूनी रूप से खत्म करने के लिए तलाक की याचिका दायर की. इस याचिका में संगीता ने जो आरोप लगाए हैं, उन्होंने विजय की बेदाग छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. संगीता ने अपनी याचिका में सीधे तौर पर विजय पर बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. उनका कहना है कि विजय का उनकी एक महिला को-एक्टर के साथ अफेयर चल रहा है, जिसने उन्हें गहरा भावनात्मक दर्द और मानसिक पीड़ा दी है. संगीता के मुताबिक, यह उनकी वफादारी और वैवाहिक विश्वास के साथ एक बड़ा धोखा है।"याचिका में आगे कहा गया है कि शुरुआत में जब यह बात सामने आई थी, तब विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने का भरोसा दिया था. लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया और यह संबंध जारी रखा. संगीता का आरोप है कि इस वजह से उन्हें न सिर्फ 'मानसिक क्रूरता' का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर उड़ने वाली खबरों के कारण वे सार्वजनिक अपमान, भावनात्मक उपेक्षा और अकेलेपन से जूझ रही हैं.

अगला लेख