Begin typing your search...

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी Dishani Chakraborty ने की सगाई, शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें; कौन हैं सुपरस्टार के होने वाले दामाद?

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मंट्ज़ारिस के साथ सगाई कर ली है. कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हैं और पोस्ट से शादी की तारीख 12 जून 2026 होने का संकेत मिला है.

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी Dishani Chakraborty ने की सगाई, शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें; कौन हैं सुपरस्टार के होने वाले दामाद?
X
( Image Source:  Instagram: dishanichakraborty )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 15 Jun 2026 3:09 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-राजनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के फैंस के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है. चक्रवर्ती परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. मिथुन चक्रवर्ती की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मंट्ज़ारिस (Miles Mantzaris) संग सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक और मनमोहक तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह सरप्राइज दिया है. समुद्र के किनारे, ढलते सूरज की रोशनी और मोमबत्तियों की महक के बीच हुए इस ड्रीम प्रपोज़ल की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

समंदर किनारे ऐसा था 'ड्रीम प्रपोज़ल'

दिशानी चक्रवर्ती और माइल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की है. इन तस्वीरों में माइल्स बेहद रोमांटिक अंदाज में एक खूबसूरत बीच पर घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज़ करते नजर आ रहे हैं. इस खास पल को और भी यादगार बनाने के लिए बैकग्राउंड को पीले सनफ्लावर के फूलों और खूबसूरत मोमबत्तियों से सजाया गया था. प्रपोज़ल की इन तस्वीरों में दिशानी के चेहरे की खुशी देखने लायक है. एक तस्वीर में वह कैमरे के सामने अपनी चमचमाती हीरे की डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस नए जोड़े ने अपने जीवन के इस सबसे खूबसूरत और सुखद पल को कैमरे में कैद किया. एक अन्य तस्वीर में दोनों बेहद प्यार से एक-दूसरे को किस करते हुए अपने नए सफर की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं.

कब होगी शादी?

आमतौर पर सेलेब्रिटीज सगाई के काफी समय बाद अपनी शादी की तारीख का खुलासा करते हैं, लेकिन दिशानी ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं. हालांकि इस कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन दिशानी के इंस्टाग्राम कैप्शन ने सब कुछ बयां कर दिया. दिशानी ने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, '06.12.2026... मेरी अब तक की सबसे आसान शादी.' इस तारीख के सामने आने के बाद से ही फैंस और करीबी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद माइल्स मंट्ज़ारिस?

दिशानी के मंगेतर माइल्स मंट्ज़ारिस के बारे में जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड है. माइल्स के सोशल मीडिया बायो और प्रोफाइल के अनुसार, वह हॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. माइल्स एक पेशेवर स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलर आर्टिस्ट हैं. वह तकनीकी रूप से सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं और यही वजह है कि दोनों कला और सिनेमा के प्रति एक जैसा पैशन रखते हैं.

चक्रवर्ती परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स ने बरसाया प्यार

इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. दिशानी के भाई और अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती अपनी बहन की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में ढेर सारे हार्ट इमोजी भेजकर इस जोड़े पर अपना प्यार लुटाया. इसके अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी इस पोस्ट को लाइक कर कपल को शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि, अपनी लाडली के इस खास फैसले पर खुद मिथुन चक्रवर्ती की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है.

कूड़े के ढेर से 'स्टार किड'

दिशानी चक्रवर्ती की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. वह मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली अडॉप्टेड बेटी हैं. सालों पहले, मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता में एक कूड़े के ढेर के पास एक नवजात बच्ची के लावारिस पड़े होने की खबर मिली थी. मिथुन और उनकी पत्नी योगिता बाली ने तुरंत उस बच्ची को गोद लेने का फैसला किया. उन्होंने उसे अपने सगे बच्चों की तरह पाला-पोषा और उसका नाम दिशानी रखा. आज दिशानी चक्रवर्ती न सिर्फ बेहद खूबसूरत और पढ़ी-लिखी हैं, बल्कि चक्रवर्ती परिवार की जान हैं.

मिथुन चक्रवर्ती का पारिवारिक बैकग्राउंड

मिथुन चक्रवर्ती की निजी जिंदगी की बात करें तो, उनकी पहली शादी साल 1979 में एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी, लेकिन यह शादी महज चार महीने ही टिक सकी और दोनों अलग हो गए. इसके बाद साल 1979 में ही मिथुन ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की. मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं- तीन बेटे मिमोह, उश्मी, नमाशी और एक बेटी दिशानी। चारों भाई-बहनों में बेहद मजबूत बॉन्डिंग है.

bollywood
अगला लेख