Begin typing your search...

18 घंटे की शिफ्ट और अकेलापन, इन वजहों से परेशान थीं Sanchita Ugale? सुसाइड से पहले डांस की लास्ट रील

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले के निधन ने मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है. मौत से कुछ घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रही संचिता ने अपने एक इंटरव्यू में लंबे वर्किंग आवर्स, तनाव और थकान का जिक्र किया था.

18 घंटे की शिफ्ट और अकेलापन, इन वजहों से परेशान थीं Sanchita Ugale? सुसाइड से पहले डांस की लास्ट रील
X
( Image Source:  Instagram: sanchita_ugale )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 15 Jun 2026 2:50 PM IST

मनोरंजन की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और चमकदार नजर आती है, अंदर से कभी-कभी उतनी ही बेरहम और खोखली साबित होती है. कैमरे के सामने दिखने वाली खूबसूरत मुस्कान के पीछे अक्सर ऐसा दर्द छुपा लेती है, जिसे समय रहते पहचान पाना नामुमकिन हो जाता है. टेलीविजन इंडस्ट्री से आई एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर ने आज हर किसी को सन्न कर दिया है.

अपनी अदाकारी से घर-घर में पहचान बनाने वालीं महज 30 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले (Sanchita Ugale) अब हमारे बीच नहीं रही. जब उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा था, ठीक उसी वक्त इस युवा स्टार का यूं दुनिया छोड़ जाना पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इस कथित सुसाइड के पीछे की मुख्य वजह क्या थी. लेकिन संचिता के जाने ने एक बार फिर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के उस कड़वे सच को उजागर कर दिया है, जिसे अक्सर कालीन के नीचे छुपा दिया जाता है.

रील के पीछे झूठी मुस्कान

संचिता के निधन की खबर पर यकीन करना उनके चाहने वालों के लिए इसलिए भी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि मौत से ठीक 18 घंटे पहले तक वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थी. इंस्टाग्राम पर 139K फॉलोअर्स वाली संचिता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही एक रील शेयर की थी. इस वीडियो में वह एक बेहद लोकप्रिय हिंदी गाने पर मुस्कुराते हुए लिप-सिंक और डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'मैं नाचूं तू नाचा.' वीडियो में उनके चेहरे की रौनक और खिलखिलाहट देखकर कोई भी इंसान यह अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अंदर ही अंदर वह किस भयानक मानसिक दौर और अकेलेपन से गुजर रही थी. आज उसी वीडियो के कमेंट बॉक्स में उनके फैंस नम आंखों से अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं और हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि इस मासूम मुस्कान के पीछे आखिर इतना दर्द कैसे छिपा था?.

18 घंटे की शिफ्ट और नींद की कमी

संचिता भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन पिछले साल दिए गए उनके एक इंटरव्यू इस बात का गवाह है कि वह लंबे समय से काम के भारी दबाव, लगातार ओवरटाइम और मानसिक तनाव से जूझ रही थी. यह संघर्ष न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से थका रहा था, बल्कि भावनात्मक तौर पर भी खोखला कर रहा था. जब वह 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस पर खुलकर बात की थी. संचिता ने बेहद बेबाकी से कहा था, 'फिलहाल पर्सनल लाइफ को संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा है. रोजाना 17 से 18 घंटे की शिफ्ट और फिर लंबे ट्रैवलिंग के सफर के बाद मुझे ठीक से सोने का समय भी नहीं मिल पाता. मैं अपनी हेल्थ का ख्याल नहीं रख पा रही हूं और न ही अपने परिवार या दोस्तों के साथ वक्त बिता पा रही हूं.' उन्होंने यह भी साझा किया था कि वह सेट पर ही जैसे-तैसे थोड़ा-बहुत अच्छा खाना खाकर या वक्त मिलते ही छोटी-मोटी झपकी लेकर काम चलाती थी. वह खुद को अकेला होने से बचाने के लिए छोटे-छोटे तरीकों से अपने परिवार से फोन पर जुड़ी रहती थीं, ताकि डिप्रेशन या अकेलापन उन पर हावी न हो सके. लेकिन अफसोस, काम का यह जानलेवा प्रेशर उन पर भारी पड़ गया.

बिना किसी गॉडफादर के तय किया सफर

संचिता की कहानी एक आम लड़की के बड़े सपनों की कहानी थी. वह एक बेहद लोअर-मिडिल क्लास परिवार थी. जब उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने और एक एक्ट्रेस बनने का सपना देखा, तो राहें आसान नहीं थी. एक रूढ़िवादी और साधारण बैकग्राउंड होने के कारण शुरुआत में उन्होंने डर के मारे अपने परिवार को अपने सपनों के बारे में कुछ नहीं बताया था. शुरुआती दिनों में उन्हें परिवार से कोई सपोर्ट नहीं मिला, क्योंकि इस चमक-दमक भरी दुनिया को लेकर हर आम परिवार में एक डर होता है. लेकिन संचिता ने हार नहीं मानी, अपने कड़े संघर्ष और ऑडिशन्स के दम पर जब उन्हें लगातार प्रोजेक्ट्स मिलने लगे और वह टीवी स्क्रीन पर नजर आने लगी, तब जाकर उनके परिवार ने उनके हुनर और लगन को समझा. इसके बाद परिवार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा हो गया.

'कुमकुम भाग्य' से लेकर 'वागले की दुनिया'

बेहद कम समय में संचिता उगाले ने टेलीविजन जगत में अपनी एक खास और मजबूत पहचान बना ली थी. उनके एक्टिंग करियर के मुख्य पड़ावों पर नजर डालें तो उन्होंने वर्सटाइल किरदारों से दर्शकों का दिल जीता. इस सुपरहिट शो में 'दीया टंडन' का किरदार निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हुईं. इस शो ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी. इस मशहूर धारावाहिक में 'रुचिता जेटली' के किरदार में सुर्खियां बटोरी. टीवी के अलावा वह 'साइलेंस 2' और 'छावा' जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रही.

अगला लेख