भोजपुरी के वे सितारे जो ठुमका लगाने से नहीं बल्कि 'कथित कांड' की वजह से सुर्खियों में रहे, Akshara Singh का भी नाम
भोजपुरी इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जो अपने काम से ज्यादा कथित वायरल वीडियो और MMS विवादों को लेकर चर्चा में आए. इनमें प्रीति पासवान, अक्षरा सिंह, शिल्पी राज और तृषाकर मधु जैसे नाम शामिल हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी जगत से एक नाम चर्चा में बन गया है और वे नाम है प्रीति पासवान. जिनको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं तो वहीं जांच हो रही है कि प्रीति पासवान के वायरल MMS का सच क्या है? हालांकि इस वीडियो पर डांसर प्रीति पासवान ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी है और वायरल वीडियो का सच बताया है. इस कड़ी में आज हम पांच ऐसे सितारों की बात करने जा रहे हैं जो कि ठुमका लगाने की वजह से नहीं बल्कि अपने MMS कांड की वजह से सुर्खियों में आई हैं.
1. हाल ही में प्रीति पासवान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रहा है उनको लेकर हल्ला की किया जा रहा है उनका 1 मिनट 48 सेकेंड का वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वीडियो पर डांसर ने 6 मिनट 17 सेकेंड का वीडियो जारी कर जिसमें उन्होंने बताया ये वीडियो पूरी तरह से फेक हैं और उस वीडियो में मैं नहीं हूं.
2. वहीं बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर काजल कुमारी नाम से खूब हल्ला मचा था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की गई है हालांकि एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए उन यूजर्स की खूब फटकार लगाई थी जिन्होंने उनके खिलाफ वायरल इस कंटेट को हवा दे दी थी तो वहीं काजल कुमारी के साथ खेसारी लाल यादव की वजह से भी चर्चा में बनी थी.
3. भोजपुरी इंडस्ट्री में तृषाकर मधु (Trisha Kar Madhu) वह प्रसिद्ध अभिनेत्री और डांसर हैं, जो अपने एक निजी वीडियो (MMS) लीक होने के बाद जबरदस्त विवादों और सुर्खियों में आई थीं. इस घटना के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी समय तक चर्चा का विषय बनी रहीं. सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
4. शिल्पी राज (Shilpi Raj) एक बेहद लोकप्रिय भारतीय पार्श्व गायिका (Playback Singer) हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी संगीत एल्बम और फिल्मों में अपने गानों के लिए जानी जाती हैं. भोजपुरी की इस मशहूर सिंगर के नाम से भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो में वह नहीं बल्कि कोई और लड़की है. सोशल मीडिया के इस्टाग्राम पर इनके 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
5.अक्षरा सिंह (Akshara Singh): भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल अक्षरा सिंह के नाम से भी एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया गया था, जिसे अभिनेत्री ने उनके खिलाफ एक 'घिनौना स्टंट' और साजिश करार दिया था. सोशल मीडिया के इस्टाग्राम पर Akshara Singh के 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. Akshara Singh जानी मानी हस्तियों में एक गिनी जाती है.




