Begin typing your search...

T20 WC 2026: भारत से हार झेल नहीं पा रहा पाकिस्तान, बिखरने वाली है टीम! टारगेट पर ये खिलाड़ी

टीम इंडिया से मिली हार को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है. अब नामीबिया के साथ होने वाले मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन से शाहीन अफरीदी की छुट्टी हो सकती है.

Shaheen Afridi likely out pakistan playing 11
X

T20 World Cup 2026, Pakistan

( Image Source:  X/ @ICC )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 17 Feb 2026 1:25 PM

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया. मैच से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थी काफी रोमांचक होगा और पाकिस्तान के स्पिनर्स भारतीय टीम को फंसा सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला. अकेले ईशान किशन ने इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी थी. स्पिनर्स से लेकर तेज गेंदबाजों तक ईशान ने पाकिस्तानियों की खूब पिटाई की.

वहीं टीम इंडिया से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. खुद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम और मैनेजमेंट को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तान टीम बिखरने वाली है. नामीबिया के साथ होने वाले मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन बदली-बदली दिख सकती है.

क्या बिखरने वाली है पाक टीम?

पाकिस्तान की टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान का चौथा और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के साथ होने वाला है. इस मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट सामने आ रही है कि नामीबिया के साथ होने वाले मैच से शाहीन अफरीदी का पत्ता कट सकता है.

पिछले मैच में भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी काफी महंगे साबित हुए थे. छक्के के साथ ईशान किशन ने शाहीन का स्वागत किया था. इसके बाद रिंकू सिंह ने भी शाहीन की खूब पिटाई की थी. इस मैच में शाहीन ने 2 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. अब देखने वाली बात होगी कि शाहीन की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलता है?

PAK के लिए जीत क्यों जरूरी?

पाकिस्तान फिलहाल ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है, पाकिस्तान से ऊपर पॉइंट्स टेबल में यूएसए की टीम है. वहीं अब अगर पाकिस्तान के सुपर-8 में जगह बनानी है तो उसको नामीबिया के खिलाफ मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अगर नामीबिया की टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो सलमान अली आगा की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख