Begin typing your search...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के लिए मुश्किल हुई सुपर-8 की रेस, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए करना होगा ये काम

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए सुपर-8 की रेस थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है. पाकिस्तान को अब अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी.

T20 World Cup 2026 How will Pakistan qualify for the Super 8
X

T20 World Cup 2026, Pakistan

( Image Source:  X/ @ICC )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 16 Feb 2026 11:27 AM

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को अपने तीसरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 15 फरवरी को खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

इससे पहले पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीते थे, लेकिन अब टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के ऊपर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. यहां से एक गलती पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

क्या PAK हो जाएगी बाहर?

पाकिस्तान ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 नें 3 मुकाबले खेल लिए हैं. जिनमें से टीम को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल 4 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. अब पाकिस्तान का अगला मैच 18 फरवरी को नामीबिया के साथ होने वाला है. इस मैच को पाक टीम हर हाल में जीतना चाहेगी. अगर पाकिस्तान को नामीबिया के हाथों इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है तो सलमान आगा की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी.

क्या जीतकर भी कम नहीं होगी टेंशन?

फिलहाल ग्रुप-ए में टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी हुई है और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी है. वहीं दूसरे पायदान पर यूएसए की टीम बनी हुई है. यूएसए के 4 ग्रुप स्टेज मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें से टीम ने 2 में जीत और 2 में हार का सामना किया है. यूएसए के 4 अंक और नेट रनरेट +0.787 का है.

वहीं पाकिस्तान की टीम 3 मुकाबले खेल चुकी है. पाकिस्तान के भी 4 अंक है लेकिन टीम का नेट रनरेट -0.403 का है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम जीतकर भी नेट रनरेट में फंस सकती है. अब अगले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम नामीबिया को बड़े अंतराल से हराकर अपना नेट रनरेट सुधारकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख