Begin typing your search...

T20 WC 2026: 3 टीमें हुई बाहर, PAK पर मंडराया खतरा, 2 ने किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई; जानें पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया के जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है. जहां 3 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई, तो 2 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है.

T20 World Cup 2026 Points Table super-8 team india
X

T20 World Cup 2026, Team India

( Image Source:  X/ @BCCI )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 16 Feb 2026 3:02 PM IST

T20 World Cup 2026, Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 27 मैच खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला गया था. इस मैच को देखने के लिए आर प्रेमादासा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था. वहीं हार बार की तरह नतीजा इस बार भी वहीं रहा. टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया.

जिसके बाद अब पाकिस्तान के ऊपर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. वहीं टीम इंडिया के जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है. जहां 3 टीमें अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई, तो 2 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

किन 3 टीमों की हुई छुट्टी?

टीम इंडिया की जीत के बाद 3 टीमों की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस से विदाई हो गई है. जिसमें ग्रुप-ए से नामीबिया, ग्रुप-बी से ओमान और ग्रुप-सी से नेपाल की टीम शामिल है. नामीबिया ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. नामीबिया का अगला मैच पाकिस्तान के साथ होने वाला है.

इसके अलावा ओमान ने भी 3 मैच खेले हैं और तीनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. नेपाल को भी अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ओमान और नेपाल का अभी 1-1 ग्रुप स्टेज का मुकाबला बचा है. जहां नेपाल का अगला मैच स्कॉटलैंड के साथ है तो वहीं ओमान अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी.

cricbuzz

किन 2 टीमों ने किया क्वालीफाई?

फिलहाल ग्रुप-ए से टीम इंडिया और ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में जीत हासिल की है. 6 अंक के साथ ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी हुई है. इसके अलावा यूएसए की टीम दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे पायदान पर है. वहीं नीदरलैंड्स की चौथे पर. ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ श्रीलंका की टीम पहले पायदान पर है. इसके अलावा जिम्बाब्वे दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे और आयरलैंड चौथे पायदान पर है.

cricbuzz

ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज की टीम पहले, इंग्लैंड दूसरे, स्कॉलैंड तीसरे और इटली चौथे पायदान पर है. वहीं ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका पहले, न्यूजीलैंड दूसरे, यूएई तीसरे, अफगानिस्तान चौथे और कनाडा पांचवें पायदान पर है.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख