रोहित शर्मा क्या IND vs PAK मैच देखने कोलंबो जाएंगे? मुंबई एयरपोर्ट में पत्नी रितिका के साथ नजर आए Hitman, वीडियो वायरल
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले कोलंबो में माहौल गरम है. ऐसी संभावना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मैच देखने पहुंच सकते हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्नी रितिका सजदेह के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
Rohit Sharma viral video: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है. रविवार को Colombo में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी स्टेडियम में नजर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि वह टीम और मौजूदा कप्तान Suryakumar Yadav का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा अपनी पत्नी Ritika Sajdeh के साथ मुंबई के Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह किसी अज्ञात जगह के लिए रवाना हुए, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच को देखते हुए फैंस का अनुमान है कि वे कोलंबो ही जा रहे होंगे, क्योंकि रोहित इस टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर भी हैं.
क्या पहले भी भारत का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे रोहित शर्मा?
इससे पहले मुंबई में अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान भी रोहित स्टेडियम में नजर आए थे, जहां वह 2024 में जीती गई ट्रॉफी के साथ मैदान पर उतरे थे. उसी जीत ने भारत का 11 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म किया था.
क्या राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट पर भी दिखा?
हालांकि इस बार मुकाबले से पहले माहौल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है. पिछले साल हुए पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट पर भी दिखा. 2025 एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की घटना ने भी विवाद बढ़ाया था.
मैच को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा?
इसी मुद्दे पर जब रविवार के मैच से पहले दोनों कप्तानों से पूछा गया तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, “कल देखा जाएगा.” वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसे ज्यादा तूल न देते हुए कहा कि टीम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रही है, बाकी फैसले समय आने पर होंगे. कुल मिलाकर, मैदान के अंदर मुकाबला जितना बड़ा होगा, मैदान के बाहर चर्चा और दबाव भी उतना ही ज्यादा रहने वाला है.





