Begin typing your search...

IND Vs PAK मैच में क्या बारिश बनेगी 'विलेन'? जानें इस समय कैसा है कोलंबो का मौसम

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि, मौसम इस मुकाबले में विलेन बन सकती है.

IND Vs PAK मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें इस समय कैसा है कोलंबो का मौसम
X
( Image Source:  ICC/Vini____007 )

T20 World Cup 2026 India vs Pakistan Match Weather Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है, जिससे मैच देखने स्टेडियम पहुंचे फैंस को निराश होना पड़ सकता है. कोलंबो में आज मौसम गर्म और उमस भरा है. तापमान करीब 29–30°C के आसपास है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश ने माहौल को और चिपचिपा बना दिया है.

नमी 60% से ज्यादा होने के कारण खिलाड़ियों के लिए मैदान पर फिटनेस बनाए रखना चुनौती हो सकता है. हवा भी चल रही है, लेकिन बादलों की वजह से धूप कम है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है.

पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच बढ़िया लग रही है. इस पर बहुत रोल हुआ है. काफी ठोस लग रही है. इस पर रन बहुत बनेंगे. स्पिनरों को बाद में मदद मिलेगी.

मैच से पहले क्या बोले पाकिस्तान के कप्तान?

मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी शांत और सकारात्मक रवैया दिखाया. उन्होंने साफ कहा कि टीम यहां क्रिकेट खेलने आई है, कोई जंग लड़ने नहीं. उन्होंने भारतीय खिलाड़ी Abhishek Sharma की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वह फिट होकर मैच खेलें, क्योंकि पाकिस्तान बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहता है.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

दूसरी ओर भारत के कप्तान Suryakumar Yadav ने भी माहौल हल्का रखने की कोशिश की. हैंडशेक विवाद पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैच का मजा लो, बाद में देखेंगे.” टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी उन्होंने संकेत दिए कि स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है. ऐसे में संभावना है कि Kuldeep Yadav को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले, क्योंकि श्रीलंका की पिच धीमी है और स्पिनरों को मदद मिलती है.

क्या मौसम बनेगा तीसरा फैक्टर?

ग्रुप-A में दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं और यह मुकाबला तय करेगा कि कौन शीर्ष पर रहेगा. बारिश की संभावना भी बनी हुई है, इसलिए मौसम इस हाई-वोल्टेज मैच का तीसरा बड़ा फैक्टर बन सकता है. कुल मिलाकर, मैदान पर दबाव, मौसम और रणनीति, तीनों मिलकर आज के भारत-पाक मुकाबले को और रोमांचक बनाने वाले हैं.

पाकिस्तानटी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख