Begin typing your search...

T20 WC 2026: एक फोन कॉल, बदल गई किस्मत! यू ही नहीं मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में मिला मौका

T20 World Cup 2026 के पहले मैच में USA पर जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने बताया कि कैसे उनको अचानक फोन कॉल आया और टीम से जुड़ने को कहा गया.

Mohammed Siraj exposure suryakumar yadav ind vs usa
X

Mohammed Siraj

( Image Source:  X/ @mufaddal_vohra )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 8 Feb 2026 12:45 PM

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हो चुका है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएसए के साथ हुआ. मैच में भले ही टीम इंडिया की बल्लेबाजी कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कुछ खास नहीं रही हो लेकिन गेंदबाजी के दम पर भारत ने इस मैच को जीत लिया.

टीम इंडिया की जीत में तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई. लेकिन क्या आपको पता है कि मोहम्मद सिराज की अचानक कैसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में एंट्री हुई? मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

किसने किया था सिराज को फोन?

मोहम्मद सिराज को पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होकर बाहर होने के बाद सिराज को टीम में शामिल किया गया. जिसको लेकर मैच के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज ने बताया कि "कल मुझे सूर्या भाई का कॉल आया. उन्होंने कहा मियां, अपना बैग पैक करो और स्क्वाड जॉइन करो. पहले तो मुझे लगा वो मज़ाक कर रहे हैं. मैंने सूर्या भाई से कहा मेरे साथ प्रैंक मत करो. घर पर होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलना मेरा सपना था. किस्मत में लिखा था, इसलिए आज मैं यहां हूं."

जानें सिराज ने कितने चटकाए विकेट?

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था. जिसके चलते लग रहा था कि मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल सकता है.

हालांकि गेंदबाजी में सिराज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हरा दिया. इस मैच में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख