Begin typing your search...

IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया विराट का खास रिकॉर्ड, T20 WC 2026 के पहले मैच में हासिल की खास उपलब्धि

T20 World Cup 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली. इसके साथ ही सूर्या ने विराट कोहली का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Suryakumar Yadav Player of the Match Virat Kohli Record
X

Suryakumar Yadav

( Image Source:  X/ @ICC )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 8 Feb 2026 7:29 AM IST

T20 World Cup 2026, IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज हो गया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वर्ल्ड अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएसए के साथ हुआ. इस मैच को भारतीय टीम ने 29 रनों से अपने नाम कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच कमाल की पारी खेलकर इसको फैंस के लिए यादगार बना दिया.

सूर्यकुमार यादव ने ऐसे समय में शानदार पारी खेली जब टीम इंडिया काफी मुश्किल में थी. इस मैच में शानदार पारी खेलने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

क्या है खास रिकॉर्ड?

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.43 रहा. उनकी इस शानदार पारी के लिए कप्तान सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सूर्यकुमार यादव के करियर का ये 17वां POTM था.

इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था. अब इस लिस्ट में सूर्या पहले नंबर पर आ गए हैं.

कैसा रहा मैच का हाल?

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे. टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है. अभिषेक शर्मा इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके अलावा शिवम दुबे का भी खाता नहीं खुला था. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्याकुमार यादव ने 84, तिलक वर्मा ने 25 और ईशान किशन ने 20 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 132 रन ही बना सकी थी. टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख