Begin typing your search...

क्या T20 WC 2026 में भारत के साथ मैच खेलने को मान गया पाकिस्तान? PCB की तरफ से आया बयान

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब ICC से बातचीत करने को लेकर PCB का बयान सामने आया है.

T20 World Cup 2026 ind vs pak match controversy
X

IND vs PAK

( Image Source:  X/ @CricPinch )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 8 Feb 2026 10:50 AM

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है. भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है. लेकिन दूसरी तरफ 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

एक तरफ BCCI पूरी तरह चुप्पी साधे हुए ICC के तय प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर PCB अपने कड़े रुख पर अड़ा हुआ नजर आ रहा है. वहीं अब ICC से दोबारा बातचीत को लेकर PCB की तरफ से बयान आया है.

ICC से बातचीत को लेकर क्या बोला PCB?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा "मैं एक प्रसिद्ध भारतीय खेल पत्रकार के इस दावे को पूरी तरह खारिज करता हूं कि पीसीबी ने आईसीसी से संपर्क किया." आमिर मीर के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि फिलहाल पाकिस्तान बोर्ड अपने रुख में कोई नरमी लाने के मूड में नहीं है.

बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बहिष्कार के फैसले को लेकर ICC से दोबारा बातचीत शुरू की है.

क्या 15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच?

अब लाखों-करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें PCB के फैसले पर टिकी है. हर किसी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है. वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही अब इन दोनों टीमों के बीच मैदान पर भिड़ंत देखने को मिलती है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो पाएगा?

इसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी पीसीबी को दोबरा विचार करने के लिए बोल चुका है. वहीं आईसीसी पहले ही पीसीबी को चेतावनी दे चुका है. अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो उसको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान अपना फैसला बदल ले.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख