Begin typing your search...
IND vs ENG Semi-final Match से पहले Shree Siddhivinayak Ganapati Temple पहुंची टीम इंडिया, जीत का लिया आशीर्वाद-VIDEO
IND vs ENG Semi-final Match से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने Shree Siddhivinayak Ganapati Temple में पूजा की. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले टीम दबाव में है, लेकिन संजू सैमसन की शानदार पारी ने आत्मविश्वास बढ़ाया है. इंग्लैंड लगातार पांच जीत के साथ मजबूत स्थिति में है.
( Image Source:
ANI )
India vs England Semi final Match: टी20 वर्ल्ड कप के हाई-प्रेशर सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी मुंबई के प्रसिद्ध Shree Siddhivinayak Ganapati Temple पहुंचे और भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में Axar Patel, Ishan Kishan और Abhishek Sharma मंदिर में दर्शन करते नजर आए.
भारत को गुरुवार को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है. टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
भारत और इंग्लैंड का अब तक कैसा रहा सफर?
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में बड़ी हार के बाद टीम ने वापसी की. सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब Sanju Samson को दोबारा मौका मिला.
- 31 साल के सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' जैसे मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाकर भारत की उम्मीदें जगा दीं. उनके इस प्रदर्शन ने अभियान को नई जान दी.
- हालांकि ओपनर अभिषेक शर्मा अभी भी अपनी आक्रामक लय की तलाश में हैं, भले ही उन्होंने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया हो.
- दूसरी ओर इंग्लैंड लगातार पांच जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है. Jofra Archer की रफ्तार, Adil Rashid की स्पिन और Harry Brook की बल्लेबाजी भारत के लिए चुनौती होगी. Jos Buttler की फॉर्म जरूर चर्चा में है.
- भारत की ओर से Suryakumar Yadav, Hardik Pandya और Tilak Varma ने नेट्स में लंबा अभ्यास किया है. स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और Varun Chakaravarthy से भी बड़ी भूमिका की उम्मीद है, खासकर अगर पिच धीमी रही तो.
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या भारत इस बार दबाव में बेहतर खेल दिखा पाएगा या इंग्लैंड की जीत की लय जारी रहेगी.




