Holi पर थाने में ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ से लेकर Girl vs Boys Dance तक, खूब VIRAL हुए ये 5 VIDEO
रंगों के त्योहार होली पर देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर होली से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग रंग-गुलाल लगाकर, डांस कर और अलग-अलग अंदाज में त्योहार का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं.
होली पर सोशल मीडिया पर छाए 'रंगीन' पल
Holi 2026 Viral Videos: आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई जा रही है. लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलकर उन्हें होली की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं, इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग होली के मौके पर जमकर मौज मस्ती और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
कोई पुलिस स्टेशन में डांस कर रहा है तो कोई दोस्तों के साथ मिलकर कपड़ा फाड़ होली खेल रहा है. वहीं, कहीं पर लठ मार होली भी खेलने को मिली. आइए आपको ऐसे ही 5 वीडियो के बारे में बताते हैं...
1- होली पर पुलिस स्टेशन में युवक ने जमकर किया डांस
पहला वीडियो एक पुलिस स्टेशन का है. एक युवक दारोगा जी के सामने थाने में सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- आज होली पर थाने में ऐसे कई सीन लाइव आ रहे होंगे. हैप्पी होली. युवक के डांस पर पुलिस कर्मी भी हंसते हुए दिखाई दिए. वीडियो को किसी पुलिस कर्मी के तरफ से ही रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है. फिलहाल, शख्स पर कोई कार्रवाई की खबर नही है. यूजर्स का भी कहना है कि होली पर नाचना गलत काम थोड़ी है.
2- कपड़ा फाड़ होली
एक वीडियो में कुछ लोग जमकर डांस और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी कपड़ा फाड़ होली खेल रहे हैं और गाने पर थिरक रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- होली के रुझानों में सबसे आगे चल रहे हैं.
3- Girl vs Boys का Holi Dance वायरल
एक वीडियो में कुछ लड़कियां होली खेलती और डांस करती हुई नजर आती हैं. उनके साथ कुछ लड़के भी डांस कर रहे हैं. एक X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- होली के अवसर पर Girls vs Boys डांस... आपको Girls का डांस अच्छा लगा या Boys का डांस...बताओ
ये भी पढ़ें :Holi 2026: होली पर प्याज और आलू के नहीं इस बार बनाएं भांग के पकौड़े, ये रही आसान रेसिपी
4- डेड बॉडी ले जा रहे लोग भी खेलने लगे होली
एक वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ लोग सड़क पर डेड बॉडी को लेकर जा रहे हैं. वहीं, इस दौरान कुछ लोग होली खेल रहे हैं तो शव को ले जा रहे लोग भी होली खेलने लगे, इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कहा- गांव में जिस तरह से होली की मस्ती होती है न वैसी शहर में कभी नहीं हो सकती.
5- लठ मार होली
एक वीडियो में कुछ लोग सड़क पर एक दूसरे की तरफ लाठी-डंडा फेंकते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं, बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, इसका कैप्शन है- लठ मार होली.




