Begin typing your search...

Holi 2026: होली पर दिखना है ब्यूटीफुल? परफेक्ट एथनिक लुक के लिए ये Fashion Tips आएंगी काम

अगर आप भी इस होली स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं, तो सही आउटफिट और एक्सेसरी चुनना बेहद जरूरी है. यहां जानिए कैसे आप सिंपल सफेद ड्रेस को भी ट्रेंडी और इंस्टाग्राम-रेडी बना सकती हैं.

Holi 2026: होली पर दिखना है ब्यूटीफुल? परफेक्ट एथनिक लुक के लिए ये Fashion Tips आएंगी काम
X
( Image Source:  instagram-@saraalikhan95 and @janhvikapoor )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 4 March 2026 3:27 PM

अगर आप Holi 2026 पर सबसे ज्यादा सुंदर, स्टाइलिश और अलग दिखना चाहती हैं, तो सिर्फ रंग खेलना ही काफी नहीं, आपका आउटफिट और स्टाइल भी उतना ही खास होना चाहिए. होली का दिन ऐसा मौका है, जब सिंपल सफेद कुर्ता भी सही स्टाइलिंग के साथ स्टनिंग लुक में बदल सकता है.

हल्का मेकअप, सही एक्सेसरी और कम्फर्टेबल फैब्रिक चुनकर आप भीड़ में सबसे अलग नजर आ सकती हैं. इस होली अगर आप चाहती हैं कि हर कोई आपके लुक की तारीफ करे और आपकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाएं, तो कुछ स्मार्ट फैशन टिप्स जरूर अपनाएं.

सफेद आउटफिट क्यों है पहली पसंद?

होली पर सफेद रंग इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इस पर हर रंग खूबसूरती से उभरकर दिखता है. महिलाएं सफेद कुर्ता-पलाज़ो, अनारकली या लाइट कॉटन साड़ी पहन सकती हैं. पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा या कुर्ता-जींस क्लासिक और कम्फर्टेबल ऑप्शन है. ध्यान रखें कि कपड़ा कॉटन या लिनन जैसा हल्का और सांस लेने योग्य हो, ताकि रंग खेलने के दौरान असहजता न हो. बहुत टाइट या भारी कपड़े पहनने से बचें.

एथनिक लुक में कैसे डालें ट्विस्ट?

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा फ्यूजन चाहती हैं, तो सफेद कुर्ते के साथ रंगीन दुपट्टा या बंधनी स्टोल कैरी कर सकती हैं. लड़के कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट जोड़कर स्टाइल अपग्रेड कर सकते हैं. लड़कियां ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी जैसे झुमके या चूड़ियां पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं. हालांकि, बहुत महंगी या नाजुक ज्वेलरी से बचें, क्योंकि रंगों से नुकसान हो सकता है.

आउटफिट के साथ कैसे होनी चाहिए एक्सेसरी?

होली पर फैशन का मतलब सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि स्मार्ट एक्सेसरी भी है. ट्रेंडी सनग्लासेस न सिर्फ स्टाइल बढ़ाते हैं, बल्कि आंखों को रंग से भी बचाते हैं. हेयरबैंड या स्कार्फ से बालों को प्रोटेक्ट करें. वाटरप्रूफ फुटवियर या पुराने स्नीकर्स पहनें, ताकि गीले रंगों से परेशानी न हो. छोटा स्लिंग बैग या वाटरप्रूफ पाउच भी काम आ सकता है, जिसमें आप अपना फोन और जरूरी सामान सुरक्षित रख सकें.

कैसा होना चाहिए होली पर मेकअप?

होली पर हैवी मेकअप से बचें. लाइट, वॉटरप्रूफ और मिनिमल मेकअप ही बेहतर रहेगा. टिंटेड लिप बाम और काजल काफी है. बालों में पहले से तेल लगाना न भूलें, ताकि रंग आसानी से निकल जाए.

अगला लेख