IPL 2026: जीत के बाद Shubman Gill की 6 शब्दों वाली पोस्ट वायरल, कहीं RR को तो नहीं किया ट्रोल?
राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है.
shubman gill social media post viral
IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 में 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को 77 रनों से करारी शिकस्त दी. जीत के साथ ही गुजरात की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं राजस्थान 11वें पायदान पर खिसक गई है.
जयपुर में खेले गए इस मैच को जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक 6 शब्दों वाली पोस्ट शेयर की, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है. जिसको कुछ यूजर्स राजस्थान टीम की रोस्टिंग से जोड़कर देख रहे हैं.
क्या है शुभमन गिल की वायरल पोस्ट?
दरअसल राजस्थान रॉयल्स को उनके घर पर हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि "Pink city, blue result. Khamma Ghani" इसके साथ उन्होंने 3 इमोजी भी लगाए. गिल ने ये पोस्ट इंस्टाग्रान और एक्स दोनों प्लेटफॉर्म पर शेयर की है. उनकी इस पोस्ट में मैच से पहले टॉस के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ की तस्वीर और राशिद खान के साथ की तस्वीर भी शामिल है. अब यूजर्स भी गिल की इस पोस्ट के नीचे तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.
कैसा रहा गिल का प्रदर्शन?
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान गिल का स्ट्राइक रेट 190.91 का रहा. आईपीएल 2026 में गिल का बल्ला जमकर गरजा है, अभी तक खेले गए 10 मैचों में शुभमन 160.42 के स्ट्राइक रेट से 462 रन बना चुके हैं. जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे हैं.
कैसा रहा RR vs GT मैच का हाल?
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे. जिसमें गिल के 84, साई सुदर्शन के 55, वाशिंगटन सुंदर के 37 रन शामिल रहे. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ही सिमट गई थी. राजस्थान की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्याजा 39 रनों की पारी खेली, इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 36 रन निकले थे.




