Begin typing your search...

IPL 2026: ऋषभ पंत ठीक हैं ना? पहले टॉस पर शमी पर नहीं दिया कोई जवाब, फिर हार के बाद टीम को ही दे दी गाली

राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मैच से पहले और मैच के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत के बिहेवियर पर काफी सवाल उठ रहे हैं. पहले उनकी टॉस के दौरान इयान बिशप से बातचीत और बाद में टीम को लेकर गाली देना.

ipl 2026 rishabh pant
X

ipl 2026 rishabh pant

( Image Source:  X/@cricbuzz, @mufaddal_vohra )

IPL 2026 Rishabh Pant: आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टीम के साथ-साथ खुद पंत का प्रदर्शन चिंता का विषय रहा. कई बार खराब शॉट सलेक्शन के लिए भी पंत को टूर्नामेंट के दौरान आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन हार का दर्द उनके लिए कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के हाथों पंत की टीम को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस मैच के दौरान और मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत का बिहेवियर भी थोड़ा अजीब देखने को मिला. जिसकी शुरुआत टॉस के दौरान हुई, जब उनसे मोहम्मद शमी के न खेलने को लेकर सवाल किया गया. वहीं मैच के बाद के जो टीम को लेकर गाली का पंत ने प्रयोग किया उससे सवाल उठने लगा कि पंत ठीक हैं या नहीं.

टॉस के दौरान क्या हुआ?

टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने बताया कि शमी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इसको लेकर जब लीजेंड इयान बिशप ने पंत से पूछा कि शमी को कोई दिक्कत है? तो पंत ने जवाब दिया हां. इसके बाद बिशप ने पूछा हां? शमी को क्या हुआ है? फिर पंत ने जवाब दिया मोहसिन, फिर बिशप ने पूछा नहीं, शमी को क्या दिक्कत है? कौन बाहर है? फिर पंत ने जवाब दिया शमी बाहर, मोहसिन अंदर. फिर बिशप ने कहा हां मैं पूछ ही रहा था. फिर पंत बोलते हैं कि एडन बाहर, बडोनी अंदर. इसके बाद बिशप कहते है कि "ठीक है, बात यहीं खत्म करते हैं." सोशल मीडिया पर इसको लेकर पंत की खूब आलोचना भी हो रही है.

मैच के बाद क्या बोले पंत?

राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद पंत ने कहा "हम जानते हैं कि हम जीत सकते हैं. किसी भी बात की परवाह किए बिना, हम एक टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से काफी आत्मविश्वासी हैं. यह हमारे पक्ष में नहीं रहा और यह बात सभी जानते हैं, लेकिन इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि we are f**#ing good team."

क्यों फ्रस्ट्रेट दिखे पंत?

दरअसल कल यानी 19 जनवरी को RR vs LSG मैच से पहले बीसीसीआई ने अफगानिस्तान टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. जहां पंत को बड़ा झटका लगा है. वनडे टीम से पंत को बाहर कर दिया गया है, जबकि टेस्ट टीम से उनकी उपकप्तानी छीन ली गई है और नया उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. ऐसे में हो सकता है कि पंत इस चीज के चलते थोड़े फ्रस्ट्रेट हो. हालांकि ये तो ऋषभ पंत ही जानते होंगे कि आखिर उन्होंने ऐसे बयान क्यों दिए.

कैसा रहा IPL 2026?

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2026 बेहद खराब रहा है. अभी तक उन्होंने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए पंत के बल्ले से महज 286 रन ही निकले हैं. जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.20 और औसत 28.60 का रहा है.

आईपीएल
अगला लेख