Begin typing your search...

IPL 2026: कोहली ने किया ऐसा काम, RCB के साथ जीत लिया CSK फैंस का भी दिल; देखें VIDEO

CSK के खिलाफ विराट के बल्ले से भले ही ज्यादा रन न आए हो लेकिन कोहली जब-जब मैदान पर होते हैं अपने बड़प्पन से फैंस का दिल जीत ही लेते हैं. ऐसा ही कुछ एम चिन्नास्वामी में देखने को मिला जब सीएसके के बल्लेबाज सरफराज खान आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे.

Virat Kohli
X

विराट कोहली फाइल फोटो

( Image Source:  X/ @ImTanujSingh )

IPL 2026 RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में बीते 2 रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो वहीं दूसरे मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी. जब-जब आरसीबी और सीएसके की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच चरम पर होता है और विराट कोहली पर सभी की नजरें रहती ही हैं.

इस मैच में विराट के बल्ले से भले ही ज्यादा रन न आए हो लेकिन कोहली जब-जब मैदान पर होते हैं अपने बड़प्पन से फैंस का दिल जीत ही लेते हैं. ऐसा ही कुछ एम चिन्नास्वामी में देखने को मिला जब सीएसके के बल्लेबाज सरफराज खान आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे.

कैसे जीता कोहली ने दिल?

इस मैच में सीएसके को जीत के लिए 251 रन बनाने थे, लेकिन टीम ने 3 विकेट महज 30 रनों के अंदर ही खो दिए थे. इसके बाद सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के लिए कुछ उम्मीदें जगाई. सरफराज ने आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के के साथ 50 रनों की पारी खेली. लंबे समय के बाद सरफराज के बल्ले से आईपीएल में ऐसी ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली.

वहीं जब आरसीबी के प्लेयर सरफराज का विकेट लेने के बाद जश्न मना रहे थे तो कोहली ने पवेलियन लौट रहे सरफराज की तरफ इशारा करके उनकी पारी की सराहना की. ये पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अक्सर कोहली को मैदान पर ऐसे करते हुए देखा गया है जब वे विपक्षी टीम के खिलाड़ी की भी सराहना करते हैं.

43 रनों से जीती आरसीबी

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 रन बनाए थे. जिसका पीछे करते हुए सीएसके की टीम 207 रनों पर ढेर हो गई थी. जहां आईपीएल 2026 में ये आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है तो वहीं सीएसके की लगातार तीसरी हार. इस मैच में एकबार फिर से चेन्नई की सलामी जोड़ी ने निराश किया है जो आने वाले समय में भी सीएसके को टेंशन देने वाला है.

आईपीएल
अगला लेख