Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: इजराइली हमलों से दहला लेबनान, 15 लोगों की मौत, 52 से ज्यादा घायल

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 06 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: इजराइली हमलों से दहला लेबनान, 15 लोगों की मौत, 52 से ज्यादा घायल
X
( Image Source:  X- @gila47697 )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 6 April 2026 9:02 AM IST


Live Updates

  • 6 April 2026 9:02 AM

    ईरान पर इजराइल-अमेरिका का जोरदार हमला

    Mehr News Agency के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल के हमले में Tehran के पूर्वी इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में तीन मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि करीब 50 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. हमले के बाद राहत और बचाव दल अब भी मलबे में जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं.

  • 6 April 2026 8:41 AM

    रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जा रही रेड क्रेसेंट की कार पर हमला

    ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रेड क्रेसेंट की गाड़ी पर हवाई हमला किया गया, जिसमें वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया. यह जानकारी Islamic Republic of Iran Broadcasting ने दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, Sepidan में रविवार सुबह करीब 5 बजे यह हमला हुआ, जब Iranian Red Crescent Society की टीम बचाव कार्य के लिए जा रही थी. इस बीच Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान के कम से कम 12 शहरों को निशाना बनाया है.

  • 6 April 2026 8:10 AM

    ईरान की बिल्डिंग पर हमला, 13 लोगों की मौत

    ईरान की राजधानी Tehran के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर में एक इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. 28 फरवरी से जारी इस जंग में ईरान में 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

  • 6 April 2026 7:38 AM

    हिज़बुल्लाह ने लेबनान में इजरइली ठिकानों को बनाया निशाना

    लेबनान के संगठन Hezbollah ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान की सीमा के आसपास इजरायली सेना और ठिकानों पर कई हमले किए हैं. समूह के बयान के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के Shamaa इलाके के पास इजरायली सैनिकों को निशाना बनाते हुए विस्फोटक लगाए गए. इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी फायरिंग की गई. यह जानकारी Al Jazeera की रिपोर्ट के हवाले से दी गई है. हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने Ainata के पास इजरायली सेना की पोजीशन और सैनिकों के जमावड़े पर रॉकेट हमले किए, साथ ही Khiam detention centre के पूर्वी इलाकों को भी निशाना बनाया.

  • 6 April 2026 7:36 AM

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पीछे नहीं हटेगा ईरान

    Islamic Revolutionary Guard Corps की नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की स्थिति को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें ईरान के रुख को दोहराया गया है. बयान में कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ अब कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए. आईआरजीसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि वह खाड़ी क्षेत्र में एक “नए सिस्टम” को लागू करने की तैयारियों के अंतिम चरण में है.

  • 6 April 2026 7:34 AM

    इजराइली हमलों में 15 लोगों की मौत

    इजराइल के जरिए किए गए अलग-अलग हमलों में लेबनान में 15 लोगों की मौत हुई है. Beirut के जनाह इलाके में इजरायल के एक हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 52 लोग घायल हो गए. यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. राजधानी के पूर्व में स्थित Ain Saadeh में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए अलग हमले में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. वहीं दक्षिणी शहर Kfar Hatta में हुए एक और हमले में कम से कम सात लोगों की जान चली गई, जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है. यह जानकारी Al Jazeera की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है.

ईरान इजरायल युद्धअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख