IPL 2026: कोहली ने खुद मारी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी! अपनी ही दी हुई सलाह में Prince Yadav के हाथों कैसे फंस गए 'किंग'
विराट कोहली को प्रिंस यादव ने क्लीन बोल्ड करने के बाद खुलासा करते हुए बताया कि पिछले मैच में कोहली ने उनको कैसी गेंदबाजी करने की सलाह दी थी और वहीं सलाह अब विराट का विकेट चटकाने में काम आई.
Prince Yadav reactions virat kohli wicket
IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में आरसीबी के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य था, जो टीम की बल्लेबाजी स्टैंडर्ड के हिसाब से तो ज्यादा नहीं लग रहा था, लेकिन शुरुआत में ही जो सलामी जोड़ी के रूप में आरसीबी को 2 बड़े झटके लगे उनसे काफी हद तक मैच एलएसजी की मुट्ठी में चला गया था.
खासकर प्रिंस यादव ने जिस तरह से विराट कोहली को दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया वो दर्शनीय था. क्योंकि कोहली को दूसरी ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट करना अपने आप में ही बड़ी बात है. प्रिंस यादव के लिए ये पल काफी खास बन गया. वहीं मैच के बाद प्रिंस ने खुलासा किया कि कैसे विराट कोहली द्वारा दी गई एक सलाह ही उनको आउट करने में काम आई.
कोहली के विकेट पर क्या बोले प्रिंस?
मैच के बाद प्रिंस यादव ने बताया कि "मैंने पहली गेंद पर फील्डिंग में गलती की, लेकिन मुझे पता था कि मुझे इसे भूलकर अपना ध्यान भटकने नहीं देना है. पिछले मैच के बाद मैं विराट भैया से बात कर रहा था और उन्होंने मुझसे बस यही कहा था जब तक गेंद स्विंग हो रही है, उसी लेंथ पर गेंदबाजी करते रहो. हमने लगातार छह मैच हारे हैं, लेकिन हम प्रयास जारी रखेंगे." जिस गेंद पर प्रिंस ने कोहली को आउट किया था वो भी स्वींग होकर अंदर की तरफ आई थी.
कैसा रहा प्रिंस का प्रदर्शन?
इस मैच में प्रिंस यादव कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उनकी स्वींग और सटीक लाइन-लेंथ का आरसीबी के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. अपने पहले ही ओवर में प्रिंस ने विराट कोहली के रूप में आरसीबी को सबसे बड़ा झटका दिया था. इस मैच में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.
कौन रहा प्लेयर ऑफ द मैच?
इस मैच में मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया. मार्श ने 56 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 9 छक्के निकले थे. उनकी इस शानदार पारी के चलते मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.




