Begin typing your search...

IPL 2026: LSG ने बनाए थे 209 रन फिर RCB के लिए टारगेट 213 का क्यों हुआ? समझें इसके पीछे की कहानी

RCB को बीते दिन LSG के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे लेकिन आरसीबी के सामने जीत के लिए टारगेट 213 का हो गया था.

LSG vs RCB
X

LSG vs RCB

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी ने आरसीबी को 9 रनों से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत हासिल की. वहीं आरसीबी की ये इस टूर्नामेंट की तीसरी हार है.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 19 ओवर में 209 रन बनाए थे, जिसके बाद आरसीबी के सामने जीत के लिए 213 रन का टारगेट रहा. अब बड़ा सवाल ये है कि जब एलएसजी ने 209 ही रन बनाए थे तो फिर आरसीबी के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य कैसे हो गया? चलिए इसे हम आपको समझाते हैं.

क्यों मिला 213 का टारगेट?

इस मैच में कई बार बारिश के चलते मैच को रोका गया था. एलएसजी की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली थी. उनकी बल्लेबाजी के दौरान ही बारिश ने कई बार मैच खलल डाला था. जिसके चलते ओवर भी घटाकर 19 कर दिए गए थे. 19 ओवर में एलएसजी ने 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे. लेकिन डीएलएस मेथड से स्कोर 212 माना गया और आरसीबी के सामने जीत के लिए टारगेट 213 हो गया.

दरअसल बारिश या किसी दूसरे कारणों के चलते अगर मैच बाधित होता है तो फिर बची हुई गेंदों और विकेटों के आधार पर डीएलएस मेथड से नया टारगेट तय किया जाता है, ऐसा ही कुछ एलएसजी बनाम आरसीबी मैच में देखने को मिला.

कितने रन बना पाई आरसीबी?

213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना पाई थी. इस मैच में आरसीबी की सलामी जोड़ी ने निराश किया, जहां जैकब बेथल 4 और विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. हालांकि रजत पाटीदार ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके.

एलएसजी की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. खासकर प्रिंस यादव ने जैसा प्रदर्शन किया उससे एलएसजी को जीत में बेहद मदद मिली. प्रिंस ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा शहबाज अहमद ने 2 और शमी अहमद ने 1 विकेट चटकाया था.

आईपीएल
अगला लेख