Begin typing your search...

अब मिनटों में बुक होंगे रेलवे टिकट! Indian Railways कर रहा बड़े बदलाव; बंद होगा 40 साल पुराना सिस्टम-Detailed

रेलवे इस साल अगस्त से अपनी लगभग 40 साल पुरानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को पूरी तरह बदलकर नया हाई-स्पीड आरक्षण प्लेटफॉर्म लागू करेगा. जिससे टिकट बुकिंग में आसानी होगी.

Indian Railways PRS System
X

Indian Railways PRS System

( Image Source:  X/ @TechAndCricket )

भारतीय रेलवे जल्द ही अपने करोड़ों यात्रियों को एक नई और अत्याधुनिक टिकट बुकिंग सुविधा देने जा रहा है. रेलवे इस साल अगस्त से अपनी लगभग 40 साल पुरानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को पूरी तरह बदलकर नया हाई-स्पीड आरक्षण प्लेटफॉर्म लागू करेगा. अधिकारियों का दावा है कि यह बदलाव भारतीय रेलवे के टिकटिंग सिस्टम में अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति साबित होगा. नई प्रणाली के जरिए टिकट बुकिंग की गति, सिस्टम की विश्वसनीयता और साइबर सुरक्षा को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाया जाएगा.

रेलवे का कहना है कि आधुनिक तकनीक से लैस यह प्लेटफॉर्म यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक अनुभव देगा. रेल मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की शुरुआत साल 1986 में हुई थी. पिछले चार दशकों में इसमें कई छोटे बदलाव किए गए, लेकिन अब इसे पूरी तरह आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड किया जा रहा है.

आधिकारिक विज्ञप्ति में क्या कहा?

रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि "1986 में शुरू हुई इस प्रणाली में पिछले 40 सालों में कई छोटे-मोटे बदलाव हुए हैं. हालांकि, अब इसका पूरी तरह से रेनोवेशन कर दिया गया है और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके इसकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है."

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए कि नई प्रणाली में बदलाव के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. बैठक में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे.

RailOne ऐप क्यों बना यात्रियों की पहली पसंद?

भारतीय रेलवे का RailOne ऐप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए इस ऐप को अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.

RailOne ऐप फायदें क्या?

1. आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं

2. अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं

3. प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं

4. टिकट कैंसिल और रिफंड कर सकते हैं

5. ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं

6. प्लेटफॉर्म और कोच की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

7. Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं

RailOne ऐप की खास सुविधा क्या?

RailOne ऐप की सबसे खास सुविधा इसका AI आधारित टिकट कन्फर्मेशन प्रेडिक्शन सिस्टम है. रेलवे के अनुसार, यह फीचर यात्रियों को यह अनुमान देता है कि वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है. रेलवे ने दावा किया कि टिकट कन्फर्मेशन अनुमान की सटीकता पहले 53 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई हाई-स्पीड आरक्षण प्रणाली लागू होने के बाद टिकट बुकिंग में होने वाली दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी. साथ ही त्योहारों और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर पर पड़ने वाला दबाव भी बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा.

अगला लेख