IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से 3 टीमें लगभग बाहर! 3 टीमों के लिए 5-5-5 मैच जीतने जरूरी, क्या बन रहा समीकरण?
आधा आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है, यहां से अब प्लेऑफ की रेस भी काफी रोमांचक हो चली है. कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस आसान है तो वहीं कई टीमों के लिए अब काफी मुश्किल हो चुकी है.
IPL 2026
IPL 2026: आईपीएल 2026 में आए दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. एक बार फिर से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दबदबा देखने को मिल रहा है. मजबूत बल्लेबाजी से लेकर शानदार गेंदबाजी के दम पर ये टीमें लगातार जीतकर आगे बड़ रही हैं. अब आधा आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है, यहां से अब प्लेऑफ की रेस भी काफी रोमांचक हो चली है. कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस आसान है तो वहीं कई टीमों के लिए अब काफी मुश्किल हो चुकी है.
टॉप-4 में कौनसी टीमें?
आईपीएल 2026 में शनिवार तक 36 मैच खेले जा चुके थे. पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर अपनी बादशाहत कामयाब रखी. अभी तक पंजाब की टीम 7 मैच खेल चुकी है जिसमें से टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. बाकी सभी मैचों में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब ने जीत हासिल की है. फिलहाल पंजाब के 13 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसको महज 3 अंकों की जरुरत है.
इसके अलावा 10 अंक के साथ आरसीबी दूसरे पायदान पर है. आरसीबी 7 मैच खेल चुकी है जिसमें से टीम को 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर है.
किन 3 टीमों को जीतने होंगे 5-5-5 मैच?
सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने अभी तक 7-7-7 मैच खेल लिए है. जिसमें से इन तीनों टीमों ने 3-3-3 मैच जीते हैं. इन तीनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस थोड़ी मुश्किल है. अब CSK,GT और DC को अपने अगले 7 मैचों में से 5 मैच किसी भी हालत में जीतने होंगे, जो उतना आसान होने वाला नहीं है.
cricbuzz
कौनसी 3 टीमें लगभग बाहर?
इस बार आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्ल की हालत बेहद खराब रही है. इन तीनों टीमों पर सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मडंरा रहा है. तीनों टीम 7-7-7 मैच खेल चुकी हैं.
जहां केकेआर महज 1 मैच जीत पाई है तो वहीं एमआई और एलएसजी ने 2-2 मैच जीते हैं. फिलहाल एमआई 8वें, एलएसजी 9वें और केकेआर 10वें पायदान पर बनी हुई है. यहां से इन तीनों टीमों लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगभग हर मैच में जीतना जरूरी हो जाता है.




