Begin typing your search...

IPL 2026: होटल जा रहे थे Abhishek Sharma, तभी भीड़ में से एक लड़की ने खींच लिया हाथ; सोशल पर Video Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अभिषेक का हाथ पकड़कर खींचती हुई दिखाई दी. ये देखकर अभिषेक भी हैरान रह गए थे और सिक्योरिटी ने तुरंत लड़की का हाथ अलग किया.

abhishek sharma
X

abhishek sharma

( Image Source:  X/ @8eenpoint5 )
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर3 Mins Read

Published on: 26 April 2026 10:28 AM

IPL 2026: सनराइजर्स हैदारबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का क्रेज सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि बाहर भी देखने को मिलता है. मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले अभिषेक का फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मैच में भी उनके बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली.

वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अभिषेक का हाथ पकड़कर खींचती हुई दिखाई दी. ये देखकर अभिषेक भी हैरान रह गए थे और सिक्योरिटी ने तुरंत लड़की का हाथ अलग किया.

क्या है वीडियो में खास?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तब का है जब अभिषेक शर्मा होटल रूम जा रहे थे. जैसे ही वे होटल में घुसते हैं तो हॉल में मौजूद भीड़ में से एक लड़की उनका हाथ पकड़कर खींचती है. इस घटना से अभिषेक थोड़े असहज दिखते हैं वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तुरंत लड़की को हटाते हैं. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

RR के खिलाफ कितने बनाए रन?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.55 का रहा.

इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन?

अभिषेक शर्मा के लिए ये सीजन अभी तक कमाल का रहा है. जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. अभी तक आईपीएल 2026 में अभिषेक का स्ट्राइक रेट 212.29 का रहा है. अभिषेक ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

आईपीएल
अगला लेख