Begin typing your search...

IPL 2026: कितनी है Lungi Ngidi की नेटवर्थ, ऑक्शन में DC ने कितने में खरीदा? ऐसा रहा अब तक प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को कैच पकड़ते हुए सिर और गर्दन में गंभीर चोट लग गई थी. जिसके बाद मैदान पर सन्नाटा छा गया था.

Lungi Ngidi Net Worth
X

Lungi Ngidi Net Worth

( Image Source:  X/ @ESPNcricinfo, @DelhiCapitals )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को कैच पकड़ते हुए सिर और गर्दन में गंभीर चोट लग गई थी. जिसके बाद मैदान पर सन्नाटा छा गया था, यह घटना इतनी डरावनी थी कि खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी की सांसें थम गईं और खेल को तुरंत रोकना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज की चोट ने मैच के माहौल को पूरी तरह बदल दिया.

मैदान पर मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत सही बताई जा रही है. दिल्ली के लिए इस बार लुंगी अपना पहला सीजन खेल रहे हैं. तो आइए जानते है कि लुंगी की कुल नेट वर्थ कितनी है और दिल्ली कैपिटल्स ने उनको कितने करोड़ रुपये में खरीदा था?

DC ने कितने में खरीदा?

लुंगी एनगिडी को आईपीएल 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने ₹2 करोड़ की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था. इससे पहले वह आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर रहे थे. इसी वजह से टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

कितनी है नेट वर्थ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, लुंगी एनगिडी की कुल संपत्ति लगभग 4 से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹20-30 करोड़) आंकी जाती है. उनकी कमाई के प्रमुख स्रोतों में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना, क्रिकेट साउथ अफ्रीका का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और आईपीएल जैसी टी20 लीग में भागीदारी शामिल है.

इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में अभी तक लुंगी का प्रदर्शन कमाल का रहा है. अपनी स्लोअर गेंदबाजी के सामने लुंगी बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं देते. पंजाब किंग्स के खिलाफ चोट के चलते उनका बाहर होना दिल्ली के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि लुंगी के 4 ओवर मैच का रुख बदल सकते थे. उन्होंने अभी तक इस सीजन 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं.

लुंगी को कैसे लगी चोट?

यह हादसा तब हुआ जब पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में बल्लेबाज प्रियांश आर्य का ऊंचा शॉट मिड-ऑफ की दिशा में गया. एनगिडी ने पीछे की ओर भागते हुए कैच लेने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे सिर के बल जमीन पर गिर पड़े.

गिरते ही उनका सिर जोर से मैदान से टकराया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और वहीं लेट गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खेल को करीब 15 मिनट के लिए रोक दिया गया. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.

आईपीएल
अगला लेख