Begin typing your search...

सीरीज हार जाएंगे, वैभव को नहीं खिलाएंगे! क्या गंभीर की जिद और अनुभव पर ज्यादा भरोसा टीम को ले डूबा? सोशल पर मचा घमासान

आयरलैंड के हाथों मिली 2-0 से हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट पर काफी सवाल उठ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी को न खिलाने को लेकर फैंस गौतम गंभीर की काफी आलोचना कर रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
X

Vaibhav Sooryavanshi

( Image Source:  X/ @TATUPREM5555 )

India vs Ireland T20I Series: भारत और आयरलैंड के बीच अब टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है. जिसमें भारतीय टीम को पहली बार आयरलैंड जैसी अपने से कमजोर टीम के हाथ से सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया की हार के बाद अब मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठ रहे हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया था, लेकिन उनको एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया, जिसपर काफी सवाल भी खड़े हो रहे हैं. क्योंकि दोनों ही मैचों में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. संजू सैमसन से लेकर तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर तक इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.

क्यों नहीं मिला वैभव को मौका?

इस सीरीज के बाद जो सवाल हर किसी के मन में चल रहा है वो कि आखिर वैभव को प्लेइंग इलेवन में क्यों शामिल नहीं किया गया. जबकि वैभव का प्रदर्शन तो आईपीएल 2026 में इन सभी खिलाड़ियों से काफी ज्यादा शानदार रहा था, उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, यहां तक की ऑरेंज कैप भी वैभव ने ही जीती थी.

बावजूद इसके वैभव को आयरलैंड सीरीज में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला. वहीं सीरीज से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि "वैभव को मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर नहीं बैठा सकते जो टीम इंडिया के लिए रन बना रहा हो. किसी खिलाड़ी को बाहर करके उनको मौका देना अन्याय होगा. हालांकि मुझे विश्वास है उनको आगे मौका मिलेगा."

सोशल पर भड़के फैंस

एक्स पर पोस्ट शेयर करके एक यूजर ने लिखा कि "देखो हम जिद्दी लोग हैं सीरीज हार जायेंगे लेकिन वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाएंगे! वैभव सूर्यवंशी ने भी सोच लिया फुटबॉल खेल लेते हैं, अभी इन लोगों को समझ में आ जाएगी 2 दिन बाद इंग्लैंड से भी मैच है. आयरलैंड दुनिया का ऐसा देश जो दुनिया के सबसे टॉप क्लास देश इंडिया से श्रृंखला जीत रहा है. टीम मैनेजमेंट में ओर कोचिंग स्टाफ में घमंडी लोग हैं उनका आज घमंड टूट जाएगा."

दूसरे यूजर ने पोस्ट करके लिखा कि "कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर आज के मैच गलत फैसले- सूर्यांश शेडगे को किस आधार पर टीम में चयन किया जबकि इस की जगह आप वैभव सूर्यवंशी कों खिला सकते थे. टेस्ट मैच की तर्ज पर बैटिंग करने वाले टुक टुक वर्मा को प्लेइंग XI में खिलाना, यह सबसे बड़ी गलती."

कैसा रहा भारत के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन?

1. अभिषेक शर्मा- 2 मैच (49 रन)

2. संजू सैमसन- 2 मैच (5 रन)

3. ईशान किशन- 2 मैच (13 रन)

4. श्रेयस अय्यर- 2 मैच (13 रन)

अगला लेख