Begin typing your search...

'370 रुपये की बिरयानी' के बाद वायरल हुआ समय रैना का महिलाओं पर किया भद्दा मजाक, इस नेता ने जमकर लताड़ा

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने पुराने शो India's Got Latent के एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. जहां वह कहते नजर आ रहे हैं कि फीमेल पार्टनर को तसल्ली दोगे, तभी बदले में कुछ और मिलेगा.

samay raina
X
( Image Source:  x-@priyankac19 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 29 Jun 2026 2:06 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉमेडियन समय रैना का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. जिसमें महिलाओं को लेकर किए गए उनके एक जोक पर विवाद खड़ा हो गया है. जहां वह पार्टनर को दिलासा देने का कनेक्शन फिजिकल रिलेशन से जोड़ देते हैं. कई यूजर्स इस मजाक की तुलना हाल ही में चर्चा में रहे '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद से कर रहे हैं और इसे महिलाओं के लिए बेहूदा बताया है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए समय रैना पर निशाना साधा. उनका कहना है कि महिलाओं के बारे में इस तरह की बातें मजाक के नाम पर सही नहीं मानी जा सकती हैं. इसके बाद समय रैना का यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.

समय ने क्या कहा?

वायरल क्लिप India's Got Latent के पहले सीजन का बताया जा रहा है. वीडियो में समय रैना एक कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड अचानक रोते हुए शो छोड़कर क्यों चली गई. कंटेस्टेंट जवाब देता है कि उसकी गर्लफ्रेंड के पिता को "माइनर हार्ट अटैक" आया था. यह सुनकर समय हैरानी जताते हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे जाने के बजाय अब भी शो में बैठा है. जब कंटेस्टेंट वहीं बैठा रहता है, तब समय रैना कहते हैं, "भाई, कंधा देगा तभी वो हेड देगी भाई, ऐसे नहीं देगी वो." यही बयान अब सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बना हुआ है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने किया पोस्ट

शिवसेना (यूबीटी) की नेता और पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. पहले उन्हें लगा कि यह क्लिप शो के दूसरे सीजन की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे कंटेंट को मजाक के नाम पर बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं समय

यह पहली बार नहीं है जब समय रैना अपने शो की वजह से विवादों में आए हों. इससे पहले भी आशीष सोलंकी के शो में उन्होंने एक्ट्रेस कुशा कपिला पर कुछ पर्सनल और तलाक से जुड़े मजाक किए थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी. हालांकि, समय रैना की कॉमेडी को पसंद करने वाले लोग इसे केवल डार्क ह्यूमर और रोस्ट का हिस्सा मानते हैं.

अगला लेख