Begin typing your search...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में Rohit Sharma खेलेंगे या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट- 5 बड़ी बातें

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा को लेकर भी अब बड़ी खबर सामने आई है.

Rohit Sharma
X

रोहित शर्मा

( Image Source:  BCCI )

Rohit Sharma: भारतीय टीम के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले अच्छी और बुरी, दोनों खबर सामने आई है. अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लंबे ब्रेक के बाद नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है. वह धीरे-धीरे अपनी लय हासिल करते नजर आए. वहीं, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

रोहित शर्मा की नेट प्रैक्टिस में शुरुआत एक ऐसे बल्लेबाज की तरह रही. जो लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर रहा हो. उन्होंने शुरुआत में ज्यादा जोखिम नहीं लिया और गेंद को टाइम करने, पिच के मिजाज को समझने और अपनी बल्लेबाजी लय वापस पाने पर ध्यान दिया.

5 पॉइंट्स में समझें कैसी है टीम इंडिया की तैयारी

  1. रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. बीसीसीआई ने उन्हें हाल ही में खेलने की अनुमति दी है. बुधवार की शाम IS बिंद्रा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत के ट्रेनिंग सेशन के दौरान वे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे.
  2. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए लय हासिल करने का शानदार मौका है. नेट सेशन के दौरान रोहित के कुछ शॉट पूरी तरह टाइम नहीं हुए. कुछ मौकों पर वह असहज भी दिखे, लेकिन टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे अहम बात यह रही कि वह दोबारा मैच की तैयारी में जुट चुके हैं.
  3. रोहित ने स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ कुछ पल बिताए. फिर धीरे-धीरे वे वार्म-अप रूटीन के तौर पर हल्के शटल रन लिए. ड्रिल्स के दौरान ईशान किशन भी उनके साथ रहे. रोहित ने शटल रन के लगभग पांच सेट पूरे किए.
  4. रोहित के नेट सेशन के दौरान कोचिंग स्टाफ ने उन पर कड़ी नजर रखी. वह अपनी लय हासिल करते दिखाई दिए. इस दौरान वे तेजी से रन बनाने की जगह अपनी टाइमिंग और हालात को समझने पर ध्यान दे रहे थे.
  5. टीम इंडिया को बड़ा झटका विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली IPL 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे, जिसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या भी फिटनेस हासिल करने के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन आखिरी समय में उनके पैर में नई चोट लग जाने के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा.

बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए अहम मानी जा रही है. ऐसे में रोहित की वापसी टीम के लिए राहत है, लेकिन विराट और हार्दिक की गैरमौजूदगी टीम कॉम्बिनेशन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

क्रिकेट न्‍यूजरोहित शर्माविराट कोहली
अगला लेख