Begin typing your search...

यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान पैंट में मेटल डिटेक्टर डालकर क्यों हो रही चेकिंग?

X
UP Police: पैंट में मेटल डिटेक्टर डालकर क्यों चेक करने लगी? | State Mirror Hindi
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 11 Jun 2026 2:59 PM

यूपी में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान एक अजब गजब नजारा देखने को मिला. चेकिंग के दौरान छात्रों के पैंट के अंदर मेटल डिटक्टर डाल के चेक किया गया कि कहीं कुछ है तो नहीं. लेकिन यह सब कुछ हुआ क्यों? और आखिरकार पुलिस इतनी सख्त चेकिंग पर उतारू क्यों हुई? दरअसल गोरखपुर में एक कांड हो गया. एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन अपने अंडरवियर में डाल के परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गया और वहां जाकर के उसने एग्जाम दिया और बाद में पकड़ा गया और इसी पकड़े जाने के बीच में एक बड़ा एक्शन हुआ. सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई और इसीलिए एसएसपी ने कड़ी कारवाई कर दी. दो दारोगा निलंबित कर दिए. छह सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया. जबकि मोबाइल के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी को तत्काल प्रभाव से जेल भेज दिया गया.


अगला लेख