Begin typing your search...

बांग्लादेश का 'हमदर्द' बन रहा पाकिस्तान! भारत से मैच तभी खेलेगा, जब पूरी होंगी ये तीन शर्तें; ICC ने PCB को दी वार्निंग

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को लेकर आईसीसी ने पीसीबी को चेतावनी दी है. मैच न खेलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है. पीसीबी ने तीन मांगें रखी हैं और अंतिम फैसला प्रधानमंत्री से सलाह के बाद लेने की बात कही है.

ICC Warns PCB Over ind vs pak Match Boycott
X

15 फरवरी के मैच पर PM से सलाह के बाद फैसला करेगा PCB

( Image Source:  Sora_ AI )

T20 World Cup 2026 India Vs Pakistan Match Controversy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत बनाम पाकिस्तान, इस समय विवादों में घिर गया है. 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगातार बॉयक़़ॉट की बात कर रहा है. इसी मुद्दे पर अब आईसीसी और पीसीबी के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है.

रविवार (8 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई शीर्ष अधिकारियों की अहम बैठक में आईसीसी ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है. आईसीसी ने पीसीबी को बता दिया कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मुकाबला नहीं खेलता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है. इसमें जुर्माना, आयोजन अधिकारों पर असर और अन्य प्रतिबंध शामिल हो सकते हैं.

PCB ने ICC के सामने कौन-सी तीन बड़ी मांगें रखीं?

इस बीच PCB ने ICC के सामने अपनी तीन बड़ी मांगें रख दी हैं. इनमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को मुआवजा, पाकिस्तान के लिए भागीदारी शुल्क और भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार शामिल है.

BCB प्रमुख पहुंचे पाकिस्तान

उधर, इस पूरे विवाद के बीच BCB प्रमुख पाकिस्तान पहुंच चुके हैं, जहां दोनों बोर्डों के बीच अहम बातचीत जारी है. पाकिस्तान का कहना है कि वह बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है.

मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में अंतिम फैसला वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह के बाद ही करेंगे. यानी अब यह मुद्दा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी स्तर तक पहुंच चुका है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पाकिस्तान आईसीसी की चेतावनी के बाद अपना रुख बदलेगा या फिर भारत-पाक मैच पर संकट और गहराएगा.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख