FIFA World Cup 2026: 200वें मैच में हैट्रिक लगाकर मेसी ने रचा इतिहास, जानें मुकाबले में कौन-कौन से बनाए रिकॉर्ड- 5 पॉइंट
अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने शानदार हैट्रिक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी अपने नाम कर लीं.
Lionel Messi 200th Match Hat Trick
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में अर्जेंटीना के दिग्गज कप्तान लियोनेल मेसी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने फुटबॉल जगत को एक बार फिर उनका मुरीद बना दिया. अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने शानदार हैट्रिक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी अपने नाम कर लीं.
खास बात यह रही कि मेसी ने यह कारनामा अर्जेंटीना के लिए अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में किया. उनकी शानदार हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया और टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की.
मेसी के इस ऐतिहासिक मैच की 5 सबसे बड़ी बातें.
1. लियोनेल मेसी ने अपने शानदार करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने का सपना अब जाकर पूरा हुआ. अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने तीन गोल दागकर वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली हैट्रिक दर्ज की.
X/ @Argentina
2. मेसी ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने 17वें मिनट में शानदार गोल कर अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त दिलाई. पहले हाफ तक यही एकमात्र गोल रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मेसी ने अपनी रफ्तार और बढ़ा दी. उन्होंने 60वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. मैच का सबसे यादगार पल तब आया जब मेसी ने अपना तीसरा गोल किया.
X/ @Argentina
3. इस हैट्रिक के साथ मेसी ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया. अब उनके नाम फीफा वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल हो चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोल (16) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. टूर्नामेंट के अभी कई मुकाबले बाकी हैं, ऐसे में मेसी के पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है.
X/ @Argentina
4. अल्जीरिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली थी. वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए, जिन्होंने छह फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है.
X/ @Argentina
5. अपने ऐतिहासिक 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में मेसी ने अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदल दिया. उनके तीनों गोलों की बदौलत अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.




