Begin typing your search...
सफेद गमछे वाले 2 युवक, पेट्रोल बम और रांची में RSS दफ्तर पर हमला..CCTV से क्या सामने आया; Pointers में जानें
झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की घटना सामने आई है. देर रात दो युवकों ने कथित तौर पर संघ कार्यालय को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंके, जिसकी पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई.
Ranchi RSS Office Attack: रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की घटना सामने आई है. राजधानी रांची में देर रात हुए इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 युवक आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि दो नौजवान जिन्होंने सफेद गमछा पहना हुआ है, दफ्तर के बाहर आते हैं, पेट्रोल बम में आग लगाते हैं और दफ्तर के अंदर फेंक देते हैं. घटाना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं.
आरएसएस दफ्तर पर हमला क्या जानकारी आई सामने?
- पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने RSS कार्यालय को निशाना बनाते हुए दो पेट्रोल बम फेंके.
- इनमें से एक पेट्रोल बम फट गया, जबकि दूसरा नहीं फटा
- पुलिस का कहना है कि फुटेज में संदिग्ध लोगों दिखाई दिया है, जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
- घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रात करीब साढ़े 12 बजे दो युवक RSS कार्यालय पहुंचे थे.
- उनके मुताबिक, आरोपियों ने दो बार पेट्रोल बम फेंके. पहले कार्यालय के ऊपरी हिस्से को निशाना बनाया गया, जहां पेट्रोल बम फटा, और इसके बाद नीचे की ओर भी हमला किया गया. उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से वहां से चले गए.
- बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि RSS कार्यालय पर इस तरह का हमला सिर्फ एक सामान्य घटना नहीं माना जा सकता.
- उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी बड़ी साजिश या राज्य में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी का संकेत हो सकता है. 4
- मरांडी ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.




