Begin typing your search...

सॉफ्ट मेकअप, खुले बाल और 52 हजार के ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट में Sara Arjun को देख थमीं फैंस की सांसे

सारा अर्जुन का नया एथनिक लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 52 हजार रुपये के ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट में उनका सादगी भरा अंदाज देखते ही बनता है.

Sara Arjun
X

Sara Arjun ने पहना 52 हजार का ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट

( Image Source:  instagram-@shilpsutra )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 30 May 2026 6:08 PM

कम उम्र में ही अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और मासूम खूबसूरती से अलग पहचान बना चुकीं सारा अर्जुन एक बार फिर अपने लेटेस्ट एथनिक लुक को लेकर चर्चा में हैं. ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट में उनका यह अंदाज इतना सादगी भरा और रॉयल है कि देखने वाले एक पल के लिए नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. उनकी नैचुरल ब्यूटी और ग्रेस इस पूरे लुक को और भी खास बना रही है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

सॉफ्ट मेकअप, खुले वेवी बाल और 52 हजार रुपये के इस खूबसूरत ऑफ-व्हाइट अनारकली में सारा अर्जुन का लुक किसी ड्रीम एथनिक अपीयरेंस से कम नहीं लग रहा बिना किसी भारी स्टाइलिंग के भी उन्होंने जिस तरह अपनी सादगी और एलिगेंस को कैरी किया है, उसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

सारा अर्जुन ने पहना 52 हजार का सूट

सारा अर्जुन ने शिल्पसूत्र का प्योर चंदेरी सिल्क ऑफ-व्हाइट अनारकली पहना है. इस अनारकली की कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई जा रही है. हल्के रंग और खूबसूरत कढ़ाई वाला यह आउटफिट उन्हें बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है. उनके साथ मैचिंग दुपट्टा भी है, जो पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा है.

कैसा था सारा का मेकअप?

instagram-@shilpsutra

सारा ने इस लुक के लिए हल्का और नेचुरल मेकअप चुना है. चेहरे पर फ्रेश ग्लो दिखाई देता है, जबकि आंखों को हल्के काजल और सॉफ्ट आई मेकअप से उभारा गया है. न्यूड शेड लिप्स और हल्का ब्लश उनके चेहरे को ताजगी भरा लुक दे रहे हैं. उनका मेकअप ऐसा है जो खूबसूरती को छिपाने के बजाय और निखारता है.

ज्वेलरी ने बढ़ाया अट्रैक्शन

सारा ने अपने लुक के साथ सिल्वर टोन ज्वेलरी चुनी है. उन्होंने बड़े झुमके, हाथों में खूबसूरत चूड़ियां और एक स्टेटमेंट रिंग पहनी है. ज्वेलरी ज्यादा भारी नहीं है, लेकिन इतनी आकर्षक जरूर है कि पूरे लुक को खास बना दे. यही वजह है कि उनका एथनिक अंदाज बेहद क्लासी नजर आता है.

खुले वेवी बालों ने बढ़ाई खूबसूरती

instagram-@shilpsutra

हेयरस्टाइल की बात करें तो सारा ने अपने बालों को खुले रखा है. उनके हल्के वेवी और नेचुरल कर्ल्स पूरे लुक में एक सॉफ्ट और यंग अट्रैक्शन एड कर रहे हैं. खुले बालों की वजह से उनका चेहरा और भी ज्यादा फ्रेश और अट्रैक्टिव नजर आ रहा है.

अगला लेख